पंजाब की किशोरी की कनाडा में मौत हो गई। फिरोजपुर के जीरा हलके के गांव बोतियां की रहने वाली 17 साल की किशोरी की कनाडा के ब्राम्पटन शहर में सड़क हादसे में मौत हुई है। मृतका की पहचान मेनबीर कौर ढिल्लों के तौर पर हुई है। मेनबीर कौर ढिल्लों दो साल पहले उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कनाडा गई थी। सूचना मिलते ही परिवारिक सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
परिवार वालों ने बताया कि मेनबीर कौर ढिल्लों ने कनाडा में कंप्यूटर इंजीनियरिंग का डिप्लोमा कर रही थी। बेटी की मौत के बाद परिवार वालों ने साहसी फैसला लेते हुए बेटी का अंगदान किया है। कनाडा में ही उसका अंगदान किया गया है और उसका अंतिम संस्कार भी वहीं किया गया है।
पीड़ित पिता सरताज सिंह ने बताया कि उसकी बेटी मेनबीर कौर ढिल्लों वर्ष 2023 में कनाडा उच्च शिक्षा प्राप्त करने गई थी। ब्राम्पटन शहर में रह रही थी। उसने अपनी शिक्षा पूरी कर ली थी। वर्क परमिट के लिए आवेदन की तैयारी कर रही थी। सोमवार सुबह ही उन्हें पता चला कि उनकी बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
यह भी पढ़ें: मंत्री के काफिले ने छात्र को कुचला: परिजनों ने पठानकोट-अमृतसर हाईवे किया जाम, नहीं आए मंत्री कटारूचक्क
यह भी पढ़ें: ‘मैं और मेरा परिवार डरने वाला नहीं’: कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर हुई थी फायरिंग, कॉमेडियन ने दिया जवाब