विजयवाड़ा13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के बुक्करायसमुद्रम गांव स्थित अंबेडकर गुरुकुल स्कूल में रसोई में रखे गर्म दूध में गिरने से 17 महीने की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की पहचान अक्षिता के रूप में हुई है। उसकी मां कृष्णवेणी स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करती है जो अपनी बेटी को अपने साथ स्कूल लेकर आई थी।
CCTV फुटेज में दिखता है कि अक्षिता बिल्ली का पीछा करते हुए अकेले रसोई में वापस गई जहां छात्रों के लिए तैयार किया गया गर्म दूध पंखे के नीचे ठंडा हो रहा था। बिल्ली के पास जाते जाते और दूध के बर्तन से टकरा गई। इससे बच्ची लड़खड़ाई और सीधे उसी बर्तन में गिर गई। बच्ची उठी और रोने लगी जिसके बाद मां ने तुरंत उसे निकालकर अनंतपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे कुर्नूल सरकारी अस्पताल रेफर किया लेकिन ज्यादा जलने के कारण इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
CCTV वीडियो से दिखता है कि घटना 20 सितंबर 2025 की है जिसका वीडियो अब सामने आया है।
वीडियो में देखिए पूरी घटना…

वीडियो में बच्ची अपनी मां के साथ किचन में दिखती है।

दूध को पंखे की नीचे रखकर मां बाहर जाती हुई दिखती है, बच्ची भी उनके साथ बाहर जाती है।

थोड़ी देर बाद बच्ची बिल्ली का पीछा करते हुए अंदर आती है।

बिल्ली दूध के बर्तन तक आती है लेकिन लौट जाती है लेकिन बच्ची उसे देखती रहती है।

बच्ची दूध के भगोने से टकराती है और उसमें गिर जाती है।

गर्म दूध के भगोने में गिरने के बाद बच्ची वापस उठती हुई दिखती है।

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां भागकर आती है और उसे बाहर निकालती है।
पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लिया
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वो सीसीटीवी वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं।



























