
फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट के गांव गट्टी मत्तड़ में 17 वर्षीय किशोर को पुलिस उठाकर गुरु हरसहाय थाना ले गई और उसे बुरी तरह पीटा। इस कदर पीटा कि वह खुद चल भी नहीं पा रहा है। नाबालिग पर आरोप था कि उसने सोशल मीडिया पर एक खिलौने वाली पिस्तौल से फोटो खिंचवाकर अपलोड की थी। पुलिस उसे उठाकर पहले गुरु हरसहाय थाना ले गई और वहां पर पीड़ित को बुरी तरह पीटा। पुलिस वाले किशोर को पाकिस्तानी तस्करों से संबंध होने की बात स्वीकार करने का दवाब बना रहे थे जब वह नहीं माना तो बुरी तरह पिटाई की। इसके बाद उसे लक्खोके बहराम थाने ले जाया गया वहां भी पुलिस ने उसे बुरी तरह पीटा। उसे थाने के एक कमरे में पूरा दिन भूखा रखा। किसी तरह परिजनों ने गणमान्य लोगों से संपर्क किया तो बेटे को पुलिस के चंगुल से मुक्त कराया। उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।









![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)












