{“_id”:”684888866c820ac53807393d”,”slug”:”16-operators-of-immigration-companies-arrested-in-the-city-many-ran-away-after-locking-their-houses-chandigarh-news-c-16-pkl1091-734092-2025-06-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: शहर में इमिग्रेशन कंपनियों के 16 संचालक गिरफ्तार, कई ताले लगाकर भागे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

इमिग्रेशन कंपनियां पर रेड के दौरान जांच करती पुलिस
इमिग्रेशन कंपनियों पर पुलिस का शिकंजा, नहीं मिले पूरे दस्तावेज
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने एक बार फिर इमिग्रेशन कंपनियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को सुबह नाै बजे से देर रात तक 100 से अधिक कंपनियों पर पुलिस ने छापे मारे। एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देशानुसार सभी डीएसपी और एसएचओ ने अपने-अपने इलाके में चल ही इमिग्रेशन कंपनियों की जांच की। इस दौरान शहर में 16 कंपनियाें के पास पूरे दस्तावेज न मिलने पर इनके संचालकों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें अधिकतर कंपनियां बिन रजिस्ट्रेशन के पाई गईं। डीसी के आदेशों की उल्लंघना करने पर इनके खिलाफ सेक्टर-34 थाने ने तीन, सेक्टर 3 थाने ने 4, सेक्टर 39 थाने ने एक, सेक्टर, 26 थाने ने दो और सेक्टर 17 थाने ने 6 कंपनी संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं पुलिस के छापे की भनक लगते ही सेक्टर-34 और सेक्टर-17 में इमिग्रेशन कंपनी चलाने वाले कई मालिक दफ्तर पर ताला लगाकर भाग गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
तीन माह में दूसरी बड़ी कार्रवाई
एसएसपी कंवरदीप कौर के पास लगातार इमिग्रेशन धोधाधड़ी की शिकायतें पहुंच रही थीं। जिसके बाद एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों और डीएसपी को जांच के निर्देश दिए थे। अलग-अलग थानों की पुलिस सुबह 9 बजे से देर रात तक छापे मार रही थी। बता दें कि एसएसपी ने तीन माह में यह दूसरी बड़ी कारवाई की है। इससे पहले लोगों को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली कंपनी संचालकों के खिलाफ कारवाई की गई थी। एक आरोपी की गिरफ्तारी से करोड़ों की धोधाधड़ी का खुलासा हुआ था। आरोपी सेक्टर 34 में कंपनी चलाता था, जो काफी समय से फरार था। पुलिस ने उसके कब्जे से लग्जरी कारें भी बरामद की थीं।



























