• Latest
  • Trending
  • All
12 महीनों में भारतीय नौसेना को मिलेंगे 12 जंगी जहाज-पनडुब्बी…जानिए कितनी बढ़ रही है Indian Navy की ताकत – indian navy to get 12 warships submarines corvettes frigates destroyers survey vessels in next one year know each and every battleship

2 years ago
US Green Card Rules Trigger Concern Among Indian Students, H-1B Workers Weighing Other Options | World News

US Green Card Rules Trigger Concern Among Indian Students, H-1B Workers Weighing Other Options | World News

54 mins ago
DU student drugged, gang-raped after being lured off train in Lucknow

DU student drugged, gang-raped after being lured off train in Lucknow

6 hours ago
‘He was never violent’: White House shooter Nasire Best’s mother breaks silence after seeing son’s death on social media

‘He was never violent’: White House shooter Nasire Best’s mother breaks silence after seeing son’s death on social media

6 hours ago
Uber weighs a higher bid after it approached a major Delivery Hero shareholder with a €38-per-share bid, valuing the group at €11.5B+, but was rebuffed (Financial Times)

Uber weighs a higher bid after it approached a major Delivery Hero shareholder with a €38-per-share bid, valuing the group at €11.5B+, but was rebuffed (Financial Times)

7 hours ago
franklin d. roosevelt: Quote of the day by Franklin D. Roosevelt: ‘Repetition does not transform…’ Life lessons on human nature, speech and assertion by only US president, who was elected to the office four times

8 hours ago
Bengal govt orders ‘holding centres’ for illegal migrants

Bengal govt orders ‘holding centres’ for illegal migrants

9 hours ago
Team showed character and resilience to come back after poor start, says Rahane

Team showed character and resilience to come back after poor start, says Rahane

9 hours ago
‘Cockroaches Are Just Getting Started’: CJP Vows Focused Campaigns Based On Public Ideas | India News

‘Cockroaches Are Just Getting Started’: CJP Vows Focused Campaigns Based On Public Ideas | India News

10 hours ago
How Bruno Fernandes Broke The Premier League Assist Record

How Bruno Fernandes Broke The Premier League Assist Record

10 hours ago
A year after infamous fist-smash, Gukesh vs Magnus Carlsen battles brewing… in a library

A year after infamous fist-smash, Gukesh vs Magnus Carlsen battles brewing… in a library

10 hours ago
Disney’s new ‘Star Wars’ film opens with an estimated 5 million worldwide

Disney’s new ‘Star Wars’ film opens with an estimated $165 million worldwide

12 hours ago
Southern African Leaders Vow Steps to Tighten Border Controls

Southern African Leaders Vow Steps to Tighten Border Controls

13 hours ago
Monday, May 25, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

12 महीनों में भारतीय नौसेना को मिलेंगे 12 जंगी जहाज-पनडुब्बी…जानिए कितनी बढ़ रही है Indian Navy की ताकत – indian navy to get 12 warships submarines corvettes frigates destroyers survey vessels in next one year know each and every battleship

by India News Online Team
September 5, 2024
in Hindi News
0
12 महीनों में भारतीय नौसेना को मिलेंगे 12 जंगी जहाज-पनडुब्बी…जानिए कितनी बढ़ रही है Indian Navy की ताकत – indian navy to get 12 warships submarines corvettes frigates destroyers survey vessels in next one year know each and every battleship
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

Indian Navy को अगले एक साल के अंदर अलग-अलग तरह के कई युद्धपोत और सबमरीन मिलने वाले हैं. यानी ये अपनी-अपनी निर्धारित जगहों पर देश की रक्षा के लिए तैनात कर दिए जाएंगे. ये समंदर में दुश्मनों पर नजर रखना शुरू कर देंगे. चीन और पाकिस्तान हिम्मत भी नहीं जुटा पाएंगे कि वो भारत के समंदर की तरफ नजर उठा सकें. 

इन 12 जंगी जहाजों में फ्रिगेट्स, कॉर्वेट्स, डेस्ट्रॉयर्स, सबमरीन और सर्वे वेसल भी हैं. नौसेना में इनके शामिल होने से इंडियन ओशन रीजन (IOR) में सुरक्षा का स्तर बढ़ जाएगा. यह एक तरह से नौसेना के फ्लीट को आधुनिक बनाने और बढ़ाने की भी कवायद है. ताकि बेहतर सुरक्षा, शांति का माहौल मिल सके. 

यह भी पढ़ें: तीनों सेनाओं में होंगे ये बड़े बदलाव… टैंक की जगह FRCV, सात नए युद्धपोत, नए फाइटर जेट इंजन

सम्बंधित ख़बरें

आइए जानते हैं कि ये कौन-कौन से वॉरशिप और सबमरीन हैं… 

पनडुब्बी

आईएनएस वाघशीर (INS Vagsheer)… ये कलवारी क्लास यानी स्कॉर्पीन क्ला की डीजल-इलेक्ट्रिक अटैक पनडुब्बी है. यह पनडुब्बी इस साल दिसंबर में तैनात हो जाएगी. यह एंटी-सरफेस, एंटी-सबमरीन वारफेयर में माहिर है. आईएनएस वाघशीर कई मिशन कर सकती है. जैसे सतह-विरोधी युद्ध, पनडुब्बी रोधी युद्ध, खुफिया जानकारी जमा करना, समुद्री बारूदी सुरंग बिछाना, क्षेत्र की निगरानी आदि. पनडुब्बी को ऑपरेशन के समय हर परिस्थिति में संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है. 

indian navy, Warships, Submarines, Frigates, Corvettes, Destroyers

इसकी लंबाई लगभग 221 फीट, बीम 20 फीट और ऊंचाई 40 फीट होती है. पानी की सतह पर इसकी गति 20 KM प्रतिघंटा है. पानी के अंदर ये 37 KM प्रतिघंटा की स्पीड से चलती हैं. यह 50 दिनों तक पानी के अंदर बिता सकती है. अधिकतम 350 फीट की गहराई जा सकती है. इसमें 8 सैन्य अधिकारी और 35 सेलर तैनात किए जा सकते हैं.

इनके अंदर एंटी-टॉरपीड काउंटरमेजर सिस्टम लगा है. इसके अलावा 533 मिमी के 6 टॉरपीडो ट्यूब्स होते हैं, जिनसे 18 एसयूटी टॉरपीडोस या एसएम.39 एक्सोसेट एंटी-शिप मिसाइल लॉन्च की जा सकती हैं. इसके अलावा यह पानी के अंदर 30 समुद्री बारूदी सुरंग बिछा सकती है. 

यह भी पढ़ें: भारत को F-16V सुपर वाइपर फाइटर जेट देना चाहती है लॉकहीड मार्टिन, जानिए क्या खास है इसमें

सर्वे वेसल

आईएनएस संशोधक (INS Sanshodhak)… यह अगले साल जून में नेवी में शामिल होगी. यह संध्यक क्लास का सर्वे शिप है. इसकी मदद से नौसेना समंदर के नीचे और ऊपर किसी भी तरह का रिसर्च और सर्वे मिशन कर सकती है. 

आईएनएस निर्देशक (INS Nirdeshak)… ये भी संध्यक क्लास का सर्वे वेसल है. ये इस साल अगस्त में शामिल हो चुकी है. इसमें एडवांस हाइड्रोग्राफिक जांच करने की क्षमता है. साथ ही यह नौसेना के मेरिटाइम ऑपरेशन और सुरक्षित नेविगेशन में मदद करेगा. 

आईएनएस इक्छक (INS Iskshak)… संध्यक क्लास का यह सर्वे वेसल अगले साल मार्च में मिलेगा. इससे नौसेना हाइड्रोग्राफिक सर्वे कर पाएगी. और साथ ही मेरीटाइम डेटा जमा करने में मदद करेगा. 

कॉर्वेट्स 

आईएनएस अरनाला (INS Arnala)… यह इस साल नवंबर में नौसेना को मिलेगा. इसका डिस्प्लेसमेंट 900 टन होगा. यह करीब 255 फीट लंबा है. बीम 34 फीट ऊंची है. यह अधिकतम 46 km/hr  की रफ्तार से चलेगा. इसकी रेंज 3300 km है. इस युद्धपोत पर 7 अधिकारियों समेत 57 नौसैनिक तैनात हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: ड्रैगन अपने युद्धपोत-पनडुब्बियों में लगा रहा घातक क्रूज मिसाइल YJ-18, भारत के लिए खतरा…

indian navy, Warships, Submarines, Frigates, Corvettes, Destroyers

इसमें ASW कॉम्बैट सूइट लगा है, जो दुश्मन के हमलों से टकराने के लिए हथियारों को तैयार करेगा. उनपर नजर रखेगा. इसपर 4 तरह के मैनेजमेंट सिस्टम लगे हैं, जो जंग में युद्धपोत को सही-सलामत रखने में मदद करेंगे. RBU-6000 एंटी सबमरीन रॉकेट लॉन्चर लगा होगा. यह 213 mm की एंटी-सबमरीन रॉकेट सिस्टम है, जो दुश्मन की पनडुब्बियों के ऊपर ताबड़तोड़ रॉकेट फायरिंग करता है. 

इसके अलावा इस पर 6 हल्के वजन वाले ASW टॉरपीडो लगे हैं. साथ ही एंटी-सबमरीन समुद्री बारूदी सुरंगें रहेंगी. आईएनएस अरनाला पर 30 मिलिमीटर की एक CRN-91 नेवल गन होगी. यह एक ऑटोमैटिक गन होती है, जो हर मिनट 550 गोलियां दाग सकती है. यानी दुश्मन का जहाज छलनी हो जाएगा. इसकी रेंज 4 km है. इसके अलावा 2 ओएफटी 12.7 मिलिमीटर एम2 स्टेब्लाइज्ड रिमोट कंट्रोल्ड गन लगी होगी. यह भारतीय नौसेना का वाटर जेट प्रोपल्शन पावर्ड सिस्टम से लैस सबसे बड़ा युद्धपोत होगा.  

यह भी पढ़ें: हूती विद्रोही इन चार मिसाइलों से कर रहे हैं अमेरिकी जंगी जहाजों पर हमला

आईएनएस माहे (INS Mahe)… यह अगल साल अगस्त में मिलने वाला ASW-SWC कॉर्वेट है. यह एक माइनस्वीपर है. इसके अलावा इसमें सबकुछ अरनाला जैसा ही होगा.  

फ्रिगेट्स

आईएनएस तमाला (INS Tamala)… तलवार क्लास का फ्रिगेट. इसे फरवरी 2025 में नौसेना में शामिल किया जाएगा. इन जंगी जहाजों का समंदर में डिस्प्लेसमेंट 3850 टन होता है. लंबाई 409.5 फीट, बीम 49.10 फीट और ड्रॉट 13.9 फीट है. ये जंगी जहाज समंदर में अधिकतम 59 km/hr की रफ्तार से चलते हैं. 

यह जंगी जहाज 18 अधिकारियों समेत 180 सैनिकों को लेकर 30 दिन तक समंदर में तैनात रह सकता है. ये जंगी जहाज इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम से लैस हैं. साथ ही 4 केटी-216 डिकॉय लॉन्चर्स लगे हैं. इसके अलावा इसमें 24 Shtil-1 मीडियम रेंज की मिसाइलें तैनात हैं.  

यह भी पढ़ें: चीन ने पेश किया नया एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9B, जानिए कितना खतरनाक है ये हथियार

indian navy, Warships, Submarines, Frigates, Corvettes, Destroyers

8 इगला-1ई, 8 वर्टिकल लॉन्च एंटी-शिप मिसाइल क्लब, 8 वर्टिकल लॉन्च एंटी-शिप और लैंड अटैक ब्रह्मोस मिसाइल भी तैनात है. इसमें एक 100 मिलिमीटर की A-190E नेवल गन लगी है. इसके अलावा एक 76 mm की ओटो मेलारा नेवल गन लगी है. 2 AK-630 सीआईडब्लूएस और 2 काश्तान सीआईडब्लूएस गन लगी हैं.

इन खतरनाक बंदूकों के अलावा दो 533 मिलिमीटर की टॉरपीडो ट्यूब्स हैं. और एक रॉकेट लॉन्चर भी तैनात की गई है. इस जंगी जहाज पर एक कामोव-28 या एक कामोव-31 या ध्रुव हेलिकॉप्टर लैस हो सकता है. ऐसा ही आईएनएस तुशील (INS Tushil) है. यह इस साल सितंबर में नौसेना को मिलेगा. 

आईएनएस नीलगिरी (INS Nilgiri)… यह युद्धपोत इस साल दिसंबर में सेना को मिल जाएगा. इसी के अगले फ्रिगेट्स आईएएस उदयगिरी अगले साल मार्च, आईएनएस हिमगिरी अगस्त में नौसेना को मिलेगी. नीलगिरी क्लास फ्रिगेट्स असल में गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट्स हैं. इन्हें मजगांव डॉक और गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स बना रहे हैं. इनके तहत सात जंगी जहाज बनाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: नौसेना का सीक्रेट हथियार अब देगा वायुसेना को धार… देश का नया एयर डिफेंस सिस्टम

indian navy, Warships, Submarines, Frigates, Corvettes, Destroyers

इनमें पांच लॉन्च हो चुकी हैं जो 2025 तक भारतीय नौसेना में शामिल हो जाएंगे. ये फ्रिगेट्स 6670 टन डिस्प्लेसमेंट करते हैं. इनमें 32 बराक-8 मिसाइलें, 8 ब्रह्मोस मिसाइलें, 2 वरुणास्त्र टॉरपीडो लॉन्चर, 2 एंटी-सबमरीन रॉकेट लॉन्चर, तीन गन्स लगे होते हैं. इसके अलावा इन पर ध्रुव और सीकिंग हेलिकॉप्टर तैनात हो सकते हैं. चार कवच डिकॉय लॉन्चर्स लगे हैं. 2 टॉरपीडो काउंटरमेजर्स सिस्टम लगे हैं. 

डेस्ट्रॉयर्स

आईएनएस विशाखापट्टनम (INS Vishakhapatnam)… विशाखापट्टनम क्लास में चार युद्धपोत शामिल हैं. विशाखपट्टनम अपने क्लास की प्रमुख जंगी जहाज है. ये इस साल दिसंबर में नौसेना में शामिल होगा. इसमें कुछ अपग्रेडेशन का काम चल रहा है. इसी साल दिसंबर में इसी क्लास का आईएनस सूरत भी शामिल होगा. 

यह भी पढ़ें: रूस ने 72 साल पुराने स्ट्रैटेजिक हैवी न्यूक्लियर बॉम्बर Tu-95 से यूक्रेन पर गिराईं मिसाइलें… जानिए ताकत

indian navy, Warships, Submarines, Frigates, Corvettes, Destroyers

इस क्लास के डेस्ट्रॉयर्स में 32 बराक 8 मिसाइलें, 16 ब्रह्मोस एंटी शिप मिसाइल 4 टॉरपीडो ट्यूब्स, 2 एंटी-सबमरीन रॉकेट लॉन्चर्स, 7 प्रकार के गन्स होते हैं. ध्रुव और सी किंग हेलिकॉप्टर तैनात हैं. ये ऐसे युद्धपोत हैं, जिनसे लगातार ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया जा रहा है. 

Source link

Tags: battleshipcorvettesdestroyersfrigatesIndianNavysubmarinesSurveyvesselswarshipsYearककतनजगजहजपनडबब...जनएतकतनसनबढभरतयममलगमहनरहह
Share198Tweet124Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
US Green Card Rules Trigger Concern Among Indian Students, H-1B Workers Weighing Other Options | World News

US Green Card Rules Trigger Concern Among Indian Students, H-1B Workers Weighing Other Options | World News

May 25, 2026
DU student drugged, gang-raped after being lured off train in Lucknow

DU student drugged, gang-raped after being lured off train in Lucknow

May 24, 2026
‘He was never violent’: White House shooter Nasire Best’s mother breaks silence after seeing son’s death on social media

‘He was never violent’: White House shooter Nasire Best’s mother breaks silence after seeing son’s death on social media

May 24, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • US Green Card Rules Trigger Concern Among Indian Students, H-1B Workers Weighing Other Options | World News
  • DU student drugged, gang-raped after being lured off train in Lucknow
  • ‘He was never violent’: White House shooter Nasire Best’s mother breaks silence after seeing son’s death on social media
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.