{“_id”:”67022953c80ef8650e037bd9″,”slug”:”107-meritorious-students-got-medals-1547-students-got-degrees-in-38th-convocation-of-chandigarh-pgi-2024-10-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh: पीजीआई के 38वें दीक्षांत समारोह में 107 मेधावियों को मेडल, 1547 छात्रों को मिली डिग्री”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:46 AM IST
चंडीगढ़ पीजीआई के 38वें दीक्षांत समारोह में लड़कियां सुनहरे बॉर्डर वाली क्रीम रंग की साड़ी पहनकर आईं। इसके रंग का निर्धारण उनके कोर्स के अनुसार किया गया है। यह दीक्षांत समारोह मुख्य रूप से पैरामेडिकल छात्रों के लिए आयोजित किया गया है।
चंडीगढ़ पीजीआई का 38वां दीक्षांत समारोह – फोटो : संवाद
Trending Videos
विस्तार
चंडीगढ़ पीजीआई में रविवार को 38वां दीक्षांत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नीति आयोग के सदस्य विनोद के पॉल ने 107 मेधावियों को मेडल और 1547 छात्रों को डिग्री प्रदान की। इस बार के दीक्षांत में पीजीआई में पहली बार छात्र-छात्राएं भारतीय परिधान में शामिल हुए। लड़के भूरे रंग के जूते के साथ क्रीम कलर का कुर्ता-पायजामा पहन कर आए।
Trending Videos
वहीं, लड़कियां सुनहरे बॉर्डर वाली क्रीम रंग की साड़ी पहनकर आईं। इसके रंग का निर्धारण उनके कोर्स के अनुसार किया गया है। यह दीक्षांत समारोह मुख्य रूप से पैरामेडिकल छात्रों के लिए आयोजित किया गया है। इसमें डीएम, एमसीएच, पीएचडी, एमडी, एमएस, एमपीएच और एमडीएस के छात्र डिग्री प्राप्त की।