{“_id”:”694632eae506cc999d018170″,”slug”:”video-murder-in-hoshiarpur-man-coming-to-resolve-domestic-dispute-was-murdered-2025-12-20″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”होशियारपुर में घरेलू विवाद हल करवाने आ रहे युवक की हत्या”,”category”:{“title”:”Crime”,”title_hn”:”क्राइम”,”slug”:”crime”}}

होशियारपुर में लगातार तीसरे दिन फिर कत्ल हुआ है। मामला मोहल्ला कमालपुर का है जहां मां-बेटे के झगड़े को सुलझाने के लिए बेटी, उसका पति और दोस्त अजय संधू के साथ पहुंची। करण बाली, उसके बेटे नितिन बाली, उसकी पत्नी मीना बाली समेत 4 से 5 अन्य युवकों ने उनके साथ हाथापाई की। आरोप है कि इस दौरान तेजधार हथियारों से हमला कर अजय संधू को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। अजय संधू को करीब स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



























