
स्किन ग्लो का सीक्रेट
गर्मियों में अक्सर त्वचा का निखार खो जाता है। त्वचा के निखार को वापस पाने के लिए ज्यादातर लोग पार्लर में जाकर महंगे-महंगे केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करते हैं। लेकिन आप दादी-नानी के एक घरेलू नुस्खे की मदद से न केवल अपनी त्वचा के निखार को बढ़ा सकते हैं बल्कि पार्लर में खर्च होने वाले पैसों को भी बचा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे…
कैसे बनाएं फेस पैक?
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको दो स्पून चावल का आटा, दो स्पून मुल्तानी मिट्टी, तीन स्पून दही, एक स्पून नारियल का तेल और एक स्पून शहद चाहिए होगा। इन सभी नेचुरल चीजों को दादी-नानी के जमाने से त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है। आपको इन सभी केमिकल फ्री चीजों को एक कटोरी में निकालना है और फिर इन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।
इस्तेमाल करने का तरीका
आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस फेस पैक को सूखने देना है। लगभग 15 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखें और फिर फेस वॉश कर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।
त्वचा की सेहत के लिए फायदेमंद
औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक की मदद से आपकी त्वचा का ग्लो कई गुना बढ़ सकता है। त्वचा की डीप क्लीनिंग के लिए और त्वचा को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Latest Lifestyle News
















![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











