
दफ्तर पर फायरिंग
उत्तराखंड के रुड़की से बड़ी खबर है, जिसमें खानपुर से विधायक उमेश शर्मा के दफ्तर पर फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। आरोप है कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने समर्थकों के साथ खानपुर विधायक के दफ्तर पहुंचे और कई राउंड फायरिंग की। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि वर्तमान विधायक उमेश शर्मा और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग चल रही थी।
Latest India News





























