
आम का मुरब्बा
गर्मियों में मुरब्बा खाने में बहुत टेस्टी लगता है। मुरब्बा की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसे पेट के लिए अच्छा माना जाता है। अब तक आपने सेब और आंवला का मुरब्बा खाया होगा, लेकिन आज हम आपको आम का मुरब्बा बनाना बता रहे हैं। आम का मुरब्बा खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। बच्चे हों या बड़े आम का स्वाद सभी को खूब पसंद आता है। सीजन पर आप आम का मुरब्बा बनाकर इसे सालभर के लिए आसानी से स्टोर कर सकते हैं। आइये जानते हैं आम का मुरब्बा कैसे बनाते हैं और इसकी आसान रेसिपी क्या है?
आम का मुरब्बा के लिए सामग्री
आपको करीब 1 किलो कच्चे आम लेने हैं
मुरब्बा के लिए करीब 800 ग्राम चीनी चाहिए
इसमें 2-3 टुकड़े दालचीनी डालनी है
4 पिसी हुई इलायची का पाउडर
20-25 धागे केसर के चाहिए
आम का मुरब्बा बनाने की रेसिपी
-
सबसे पहले कच्चे आम को अच्छी तरह से पानी में डालकर धो लें और आम को छील लें।
-
आप किसी भी शेप में आम को काट सकते हैं और इन्हें पानी में डालकर उबाल लें।
-
आपको आम ज्यादा मुलायम नहीं करने हैं बस आम चाकू से आसानी से कट जाए इतना पकाना है।
-
जब आम पक जाए तो पानी निकालने के लिए आम को किसी छलनी में डालकर छान लें।
-
अब उबले हुआ आम को किसी बड़े बाउल में डालें और उसमें चीनी डाल कर रख दें।
-
आम और चीनी को करीब 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब एक स्टील की कड़ाही लें।
-
उसमें आम और चीनी को डाल कर मीडियम आंच पर थोड़ी देर तक पकाते रहें।
-
ध्यान रखें कि आपको आम को चलाते हुए पकाना है। बीच-बीच में कलछी से इसे चलाते रहें।
-
अब आम में 2-3 दालचीनी के टुकड़े डाल दें और थोड़े से पानी में केसर के धागे भिगो दें और उस पानी को भी डाल दें।
-
अब आम को चीनी में तब तक पकाना है जब तक कि चीनी से एक तार की चाशनी न तैयार हो जाए।
-
उबाल आने के बाद मुरब्बा में इलायची का पाउडर डाल दें और मिक्स कर दें।
-
अब गैस बंद कर दें और मुरब्बा तैयार है इसे ठंडा होने पर 4-5 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
-
रोटी के साथ आम का मुरब्बा खाएं और बच्चों को ब्रेड पर लगाकर खिलाएं।
Latest Lifestyle News










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











