सलमान खान आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। परिवार और दोस्त मिलकर भाईजान के फॉर्महाउस पर उनके 60वें बर्थडे का जश्न मनाने पहुंचे हैं। यहां सलमान के पिता राइटर सलीम खान और उनके भतीजे निर्वाण और अरहान खान समेत परिवार के कई सदस्य देखे गए। देर रात तक महेंद्र सिंह धोनी, संजय दत्त, रकुल प्रीत सिंह और जेनेलिया देशमुख समेत कई सेलेब्स भी इस पार्टी में शामिल हुए। डालें एक नजर…
सलमान खान ने पैपराजी संग काटा केक
आधी रात को सलमान खान ने भी फार्महाउस के बाहर मौजूद पैपराजी के साथ केक काटा। इस मौके पर उन्होंने ढ़ेर सारे फोटो क्लिक करवाए।
#WATCH | Panvel, Maharashtra | Actor Salman Khan cuts a cake as he celebrates his 60th birthday today. pic.twitter.com/8k3MqjpPWF
— ANI (@ANI) December 26, 2025
View this post on Instagram
View this post on Instagram
स्कूटी से फार्महाउस पहुंचे मीका
सलमान की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए फेमस सिंगर मीका सिंह स्कूटी से ही पहुंच गए। यहां पहुंचकर उन्होंने बताया कि उनकी कार पीछे फंस गई थी तो वो स्कूटी पर लिफ्ट मांगकर भाई के बर्थडे में पहुंचे।
View this post on Instagram
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी सलमान के बर्थ डे के लिए पहुंचे, देर रात संजय दत्त भी आए
कुछ दिन पहले धोनी और सलमान खान की फोटो वायरल हुईं, जिसमें धोनी, सलमान खान के फाॅर्महाउस पर मौजूद दिखे। यह थ्रोबैक फोटोज थे। लेकिन अब सलमान खान का जन्मदिन मनाने के लिए धोनी अपने परिवार के साथ पहुंचे हैं। एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में शामिल होने के बाद देर रात संजय दत्त भी सलमान की बर्थ डे पार्टी में शिरकत करते दिखे।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
रकुल प्रीत से लेकर जेनिलिया डिसूजा भी भाईजान की पार्टी में पहुंचीं
View this post on Instagram
View this post on Instagram
सलीम खान और भतीजे सबसे पहले फाॅर्महाउस पहुंचे
सोशल मीडिया पर सलमान खान के परिवार के सदस्यों के वीडियो वायरल हैं, जिसमें वे लोग फॉर्महाउस पर पहुंच चुके हैं। सबसे पहले सलमान खान के पिता सलीम और भतीजे अरहान, निर्वाण भी पहुंचे हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
अरबाज खान भी हुए स्पॉट
सलमान खान के पिता सलीम खान, भतीजों के बाद उनके छोटे भाई अरबाज खान भी फॉर्महाउस पर नजर आए। वह भी अपने भाई के बर्थ डे बैश में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
View this post on Instagram
सलमान खान के घर की सिक्योरिटी बढ़ाई गई
एक तरफ सलमान खान अपना जन्मदिन फॉर्महाउस पर मनाएंगे। वहीं उनके मुंबई वाले घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई। वहां पर अच्छी-खासी पुलिस नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram













![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











