सरहिंद में खेलो इंडिया महिला सिटी लीग साइकिलिंग प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को मिले पदक – The Khelo India Women’s City League Cycling Competition Concluded In Sirhind, And The Winners Received Medals.
{“_id”:”6940e6cf219bf364a506afe7″,”slug”:”video-the-khelo-india-womens-city-league-cycling-competition-concluded-in-sirhind-and-the-winners-received-medals-2025-12-16″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सरहिंद में खेलो इंडिया महिला सिटी लीग साइकिलिंग प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को मिले पदक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, खेलो इंडिया (युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) तथा जिला साइक्लिंग एसोसिएशन फतेहगढ़ साहिब के सहयोग से खेलो इंडिया महिला सिटी लीग रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन मार्केट कमेटी कार्यालय, सरहिंद के समीप किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मार्केट कमेटी सरहिंद के चेयरमैन सरदार गुरविंदर सिंह ढिल्लों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए तथा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के एथलीट आयोग के सदस्य, अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट एवं महाराजा रणजीत सिंह अवार्डी जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि पंजाब में साइक्लिंग के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। थानेदार एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी कश्मीर कौर ने भी विजेताओं को पदक वितरित किए और अपने खेल अनुभव साझा करते हुए खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया। जिला खेल अधिकारी मनदीप कौशल ने जिला साइक्लिंग एसोसिएशन का धन्यवाद किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे
सब जूनियर वर्ग: इशप्रीत कौर प्रथम, किरण यादव द्वितीय, सहजप्रीत कौर तृतीय
जूनियर वर्ग: पलक प्रथम, सुखमनप्रीत कौर द्वितीय, सीमा तृतीय
यूथ गर्ल्स वर्ग: हरलीन कौर प्रथम, दमनप्रीत कौर द्वितीय, रानी तृतीय
विमन एलीट वर्ग: अंजली प्रथम, एंजल भट्टी द्वितीय, मान्या तृतीय
कार्यक्रम को सफल बनाने में अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट बख्शीश सिंह, राष्ट्रीय साइक्लिस्ट सतिंदरपाल सिंह, वरिष्ठ बास्केटबॉल कोच राहुलदीप सिंह, शिक्षा विभाग की नोडल अधिकारी रूपप्रीत कौर, प्लेसमेंट अधिकारी जसविंदर सिंह बस्सी पठानां, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं खेल अध्यापिका हरप्रीत कौर सहित अनेक खेल प्रमोटरों, जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों का विशेष योगदान रहा।