उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को देवरिया में थे. सीएम योगी ने पहलगाम आतंकी हमले का भी जिक्र किया और विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर हमला बोला. सीएम योगी ने देवरिया में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हमला होता है. समाजवादी पार्टी के लोग ऐसा बयान देते हैं कि समझ नहीं आता कि ये पाकिस्तान के हैं या हिंदुस्तान के.
उन्होंने कहा कि इस हमले में कानपुर के एक युवा शुभम द्विवेदी की जान चली गई थी. सीएम योगी ने कहा कि सपा के अध्यक्ष से जब पत्रकारों ने पूछा कि कानपुर का जो नौजवान मरा है, आप उसके घर जाएंगे? तो वह (सपा के अध्यक्ष) बोलते हैं कि हमारी पार्टी का थोड़ी था. उन्होंने कहा कि ये कितना शर्मनाक बयान है.
यह भी पढ़ें: पहले एग्जिट गेट पर फायरिंग, फिर हिंदू-मुस्लिम… पहलगाम हमले में अब तक 25 से पूछताछ, चौंकाने वाला खुलासा
सीएम योगी ने आगे कहा कि सपा का एक राष्ट्रीय प्रवक्ता बयान देता है कि पहलगाम में लोगों को पाकिस्तान ने नहीं मारा है. पाकिस्तान को वह क्लीनचिट देता है. उन्होंने कहा कि सपा के किसी ने कहा कि हिंदुओं ने ही हिंदुओं को मारा. नाम लिए बगैर राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान का भी जिक्र किया और सपा को कठघरे में खड़ा किया. सीएम योगी ने यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई 140 करोड़ लोगों को एकसाथ लड़ना चाहिए.
यह भी पढ़ें: प्लान तैयार, एक्शन का इंतजार… एक के बाद एक चार बैठकें करेंगे PM मोदी, पहलगाम के गुनहगारों पर प्रहार का तैयार होगा ब्लूप्रिंट
इससे पहले, सीएम योगी ने देवरिया में 501 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. देवरिया को विकास परियोजनाओं की सौगात देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित जनसमूह संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि यह लोग ्जाति की बात करते हैं, लेकिन जब सत्ता में आते हैं तब तुष्टिकरण की नीति की पराकाष्ठा को पार करते हुए केवल अपने परिवार के हित की बात करते हैं.











![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











