• Latest
  • Trending
  • All
संघ के 100 साल: हैदराबाद के निजाम की वजह से संघ को मिला गुरु गोलवलकर जैसा नेतृत्व? – Guru golwalkar story and nizam of hyderabad rss 100 years ntcppl

संघ के 100 साल: हैदराबाद के निजाम की वजह से संघ को मिला गुरु गोलवलकर जैसा नेतृत्व? – Guru golwalkar story and nizam of hyderabad rss 100 years ntcppl

7 months ago
Woman teacher dies after falling from moving bus in Sitapur

Woman teacher dies after falling from moving bus in Sitapur

2 hours ago
chronic nerve pain: What if chronic nerve pain isn’t just something to block, but something to fix at the cellular level? New study reveals potential way to “recharge” nerve cells to relieve long-term pain

3 hours ago
89 additional CAPF units, advanced surveillance, real-time monitoring for safe Amarnath yatra this year

89 additional CAPF units, advanced surveillance, real-time monitoring for safe Amarnath yatra this year

3 hours ago
SpaceX awarded .45B in Space Force contracts ahead of IPO

SpaceX awarded $6.45B in Space Force contracts ahead of IPO

5 hours ago
Punjab Has Endorsed Bhagwant Mann Govt’s Work, Wiped Out ‘ED Party’: Arvind Kejriwal On AAP’s Civic Polls Win | India News

Punjab Has Endorsed Bhagwant Mann Govt’s Work, Wiped Out ‘ED Party’: Arvind Kejriwal On AAP’s Civic Polls Win | India News

7 hours ago
What Is Karnataka’s Midterm CM Change Jinx? Inside Congress Plan To Break It With DK Shivakumar | India News

What Is Karnataka’s Midterm CM Change Jinx? Inside Congress Plan To Break It With DK Shivakumar | India News

8 hours ago
Norway Chess: Will Gukesh’s Birthday Spark A Comeback?

Norway Chess: Will Gukesh’s Birthday Spark A Comeback?

10 hours ago
US Iran War News LIVE Update How India Is Moving Ships Through Strait of Hormuz Amid Rising Risks

US Iran War News LIVE Update How India Is Moving Ships Through Strait of Hormuz Amid Rising Risks

11 hours ago
West Bengal clears way for CBI probe in GTA teacher recruitment case

West Bengal clears way for CBI probe in GTA teacher recruitment case

11 hours ago
‘Thought Joe’s having a stroke’: Jill Biden’s 2024 presidential debate memory sparks comments from Trump | World News

‘Thought Joe’s having a stroke’: Jill Biden’s 2024 presidential debate memory sparks comments from Trump | World News

12 hours ago
Seven people killed as lightning, thunderstorms hit south Bengal districts

Seven people killed as lightning, thunderstorms hit south Bengal districts

12 hours ago
Why Ravindra Jadeja Left Innings Mid-Way Without Getting Out In GT vs RR Match

Why Ravindra Jadeja Left Innings Mid-Way Without Getting Out In GT vs RR Match

12 hours ago
Saturday, May 30, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

संघ के 100 साल: हैदराबाद के निजाम की वजह से संघ को मिला गुरु गोलवलकर जैसा नेतृत्व? – Guru golwalkar story and nizam of hyderabad rss 100 years ntcppl

by India News Online Team
October 22, 2025
in Hindi News
0
संघ के 100 साल: हैदराबाद के निजाम की वजह से संघ को मिला गुरु गोलवलकर जैसा नेतृत्व? – Guru golwalkar story and nizam of hyderabad rss 100 years ntcppl
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

संघ के पुराने लोग अनौपचारिक बातचीत में अक्सर इस घटना का जिक्र करते हैं कि कैसे निजाम से जुड़ा प्रकरण गुरु गोलवलकर के जीवन में नहीं होता तो शायद संघ को उनके जैसा करिश्माई नेतृत्व नहीं मिलता. यूं ये भी खासा दिलचस्प है कि निजाम की सरकार के चलते ही तेलंगाना के एक गांव में रह रहा डॉ हेडगेवार का परिवार भी नागपुर चला आया था. आज भी उनका गांव मुस्लिम बाहुल्य है. हालांकि डॉ हेडगेवार का कभी सीधे निजाम से वास्ता नहीं पड़ा, लेकिन गुरु गोलवलकर ने तो निजाम की प्रतिष्ठा में ऐसा बट्टा लगाया था कि भारत में ही नहीं विदेशी मीडिया ने भी गुरुजी की हिम्मत की चर्चा की थी, तब वो संघ से जुड़े हुए नहीं थे.

दरअसल गुरु गोलवलकर यानी माधव के पिता भाऊजी उनको डॉक्टर बनाना चाहते थे. सो पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज में साइंस विषय में दाखिला दिलवाया. लेकिन अचानक कॉलेज ने सर्कुलर निकाला कि केवल उसी प्रॉविंस के छात्र इस कॉलेज में पढ़ सकेंगे. उन्हें वो कॉलेज छोड़कर नागपुर के हिस्लॉप कॉलेज जाना पड़ा, नागपुर में अपने मामा मामी के यहां रहकर पढ़ाई करने लगे. अक्सर वो अपने प्रोफेसर की भी गलतियां बता दिया करते, जैसे बाइबिल का एक गलत संदर्भ देने पर प्रोफेसर गार्टनर को सही करवाया, उसी तरह जब जुलॉजी के प्रोफेसर ने कक्षा में सबको ये बताया कि पौधे की ये प्रजाति अब इस क्षेत्र में नहीं मिलती तो उस वक्त तो माधव शांत रहे, लेकिन अगले दिन वो उस पौधे के साथ कक्षा में आए थे.

सबको बताया कि ये पौधा शहर के पुराने पुल के नीचे मिला था. 1924 में उस कॉलेज से इंटरमीडिएट (साइंस) से करने के बाद माधव बीएससी करने बीएचयू चले गए. माधव को ज्ञान की भूख थी और बनारस हिंदू यूनीवर्सिटी ज्ञान का सागर थी, वहां के पुस्तकालय में 1 लाख से अधिक किताबें थीं. माधव ने उसका भरपूर फायदा उठाया, वो साइंस तक सीमित नहीं रहे बल्कि बचपन से संस्कृत के ज्ञान को बढ़ाकर कई गुना कर लिया. इकोनोमिक्स, सोशियोलॉजी जैसे विषय भी पढ़ने लगे. साथ में तैराकी, योगासन, बांसुरी, सितार जैसी तमाम अलग अलग विधाओं में हाथ आजमाने लगे. रामकृष्ण परमहंस और विवेकानंद का गहराई से अध्ययन तो किया ही, साथ में काशी में तभी खुले थिओसॉफी सेंटर भी जाने लगे. उनकी पहचान बन गया उनका ढीला ढाला सफेद कुर्ता पाजयामा.

सम्बंधित ख़बरें

1926 में बीएससी करने के बाद भी वह काशी छोड़ने को तैयार नहीं थे, सो एमएससी में दाखिला ले लिया. उनकी एमएससी जब 1928 में पूरी हुई तो उन्हें पीएचडी के लिए शोध करने के लिए मद्रास (चेन्नई) के एक्वेरियम (मत्स्यालय) से जुड़ गए, ये सेंट्रल मेरीन फिशरी रिसर्च इंस्टीट्यूट का ही भाग था. उनका शोध विषय था “Morphology and Bionomics of Indian Marine Fishes” (भारतीय समुद्री मछलियों की आकृति विज्ञान और जीवन चक्र). ये भी दिलचस्प है कि पिता इलाज करने वाला डॉक्टर बनाना चाहते थे और माधव पीएचडी करके प्रोफेसर वाले डॉक्टर बनने जा रहे थे. हालांकि होनी को कुछ और मंजूर था. डॉक्टर तो नहीं बने डॉ हेडगेवार के उत्तराधिकारी जरूर बन गए.

यहां पढ़ें: RSS के सौ साल से जुड़ी इस विशेष सीरीज की हर कहानी

उनके जीवन में मद्रास में रहते हुए ही निजाम की घुसपैठ की कहानी बडी दिलचस्प है. माधव जिस एक्वेरियम में कार्यरत थे, वह ब्रिटिश भारत सरकार का प्रमुख मत्स्य अनुसंधान केंद्र था, जहां सार्वजनिक दर्शन के लिए प्रवेश शुल्क अनिवार्य था (वयस्क के लिए 4 आने, बच्चों के लिए 2 आने). यह धनराशि स्टेशन के रखरखाव के लिए उपयोग होती थी.

गुरु गोलवलकर और डॉ हेडगेवार

मीर उस्मान अली खान (हैदराबाद रियासत का अंतिम निजाम, 1911-1948 तक शासक) ने 1928 के अंत या 1929 की शुरुआत में दक्षिण भारत भ्रमण के दौरान मद्रास के इस एक्वेरियम का दौरा करने की इच्छा जताई. निजाम अपने शाही सलाहकारों और सिपाहियों के साथ आया था – कुल 25-30 सदस्यीय दल था. निजाम और साथ का दल बिना पूर्व सूचना के एक्वेरियम पहुंचा. मुख्य द्वार पर माधव ही ड्यूटी पर थे, क्योंकि वे उस समय स्टेशन के सुपरवाइजर/गाइड के रूप में कार्यरत थे. माधव ने निजाम के दल से नियमानुसार प्रवेश शुल्क मांगा. निजाम के सलाहकारों ने कहा, “हम निजाम के साथ हैं, शुल्क क्यों?” माधव ने शांत लेकिन दृढ़ स्वर में उत्तर दिया: “नियम सबके लिए समान है। निजाम हों या आम आदमी, शुल्क बिना प्रवेश नहीं.”

जब निजाम को युवा माधव ने रोका

निजाम ने भी शुल्क देने से इंकार कर दिया, माधव ने सबको मुख्य द्वार पर ही रोक लिया. निजाम का क्रोधित होना स्वाभाविक था, गुस्से में निजाम ने पूछा, “क्या तुम जानते हो मैं कौन हूँ?” माधव ने जो जवाब दिया, उससे निजाम तो हैरान रह ही गया, बाद में मीडिया के लिए भी ये बड़ी खबर बना. माधव ने शांति के साथ जवाब दिया, “मैं जानता हूँ आप निजाम हैं, लेकिन यहाँ नियम राजा हैं”. निजाम को ये जवाब ज्यादा बेइज्जती का लगा कि ये व्यक्ति अनजाने में मुझे मना नहीं कर रहा है बल्कि निजाम की ताकत व हैसियत को जानते हुए भी मना कर रहा है. निजाम को लग गया कि यहां ज्यादा देर तक रुकना मतलब ज्यादा बेइज्जती. जो निजाम दुनियां भर की पत्रिकाओं में अपनी दौलत और रुतबे के लिए छपता था, उसके बारे में भारत में ही द हिंदू ने अगले दिन हैडिंग लगाई, “ The Man Who Stopped The Nizam”.

ये ऐसी घटना थी कि इसका काफी जिक्र हुआ, किसी भी अंग्रेजी अधिकारी ने सार्वजनिक तौर पर माधव के विषय में कुछ भी नकारात्मक नहीं कहा, लेकिन मीडिया ने तारीफ की कि कोई तो है. जो नियमों के पालन के लिए इतना गंभीर है. इस घटना को लेकर तमाम दावे किए जाते रहे हैं कि निजाम ने कुछ अंग्रेज अधिकारियों से शिकायत की और उन अंग्रेज अधिकारियों ने माधव सदाशिव गोलवलकर का शोध खत्म करवा दिया. हालांकि माधव ने एक लाइन का पत्र सेंट्रल मेरीन फिशरी रिसर्च इंस्टीट्यूट को लिखा कि “आर्थिक कारणों से शोध पूरा न कर सका… क्षमा”. 

साइंटिस्ट बनते बनते रह गए गोलवलकर

हालांकि ये बात सही है कि इस घटना के कुछ समय बाद ही उनके पिता सदाशिव यानी भाऊजी का रिटायरमेंट होना था, जो हुआ भी. ऐसे में उन्हें केवल 50 रुपए पेंशन मिलनी थी. माधव को भी तकरीबन शोध के इतने ही पैसे मिल रहे थे, लेकिन उनका वहां रहने का खर्च और शोध से जुडी गतिविधियों में ज्यादा पैसा खर्च हो रहा था. दूसरे काशी में इतना मन रमा था, यहां कोई हिंदी तक बोलने वाला नहीं था, अन्य दिक्कतें भी थीं. जिसके चलते उन्होंने अपना मन इस शोध को छोड़ने का बनाया हो सकता है. निजाम ने कुछ किया होता तो वो खुद भी बताते. ये भी हो सकता है कि निजाम ने इस तरह कोई खेल खेला हो कि किसी को, यहां तक कि माधव को भी कोई शक ना हो. क्योंकि निजाम अपने स्टाफ के आगे हुई इतनी बड़ी बेइज्जती को भूलने वाला तो नहीं लगता था. हालांकि इस घटना से माधव के सभी संगी साथियों में उनकी बहादुरी और ईमानदारी की चर्चा होने लगी थी.

सो इस तरह माधव साइंटिस्ट बनते बनते रह गए. होए सोए सो राम रचि राखा, अगर वो साइंटिस्ट बन जाते तो शायद डॉ हेडगेवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को आगे ले जाने के लिए इतना बेहतर औऱ मजबूत उत्तराधिकारी मिलता ही नहीं. वैसे इस घटना का क्लाइमेक्स और भी दिलचस्प है, बाद में निजाम ने उस संस्थान को अपने सभी साथियों का पूरा शुल्क भिजवा दिया था, कि कहीं कल को कोई ये ना छापे कि चार आने के लिए निजाम ने इतना विवाद किया.

पिछली कहानी: आज के दौर में गुरु गोलवलकर जन्म लेते तो बन जाते टीवी के ‘गूगल बॉय’

—- समाप्त —-

Source link

Tags: GolwalkarGuruHyderabadnizamntcpplRSSStoryyearsकगरगलवलकरजसनजमनततवमलवजहससघसलहदरबद
Share198Tweet124Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Woman teacher dies after falling from moving bus in Sitapur

Woman teacher dies after falling from moving bus in Sitapur

May 30, 2026
chronic nerve pain: What if chronic nerve pain isn’t just something to block, but something to fix at the cellular level? New study reveals potential way to “recharge” nerve cells to relieve long-term pain

chronic nerve pain: What if chronic nerve pain isn’t just something to block, but something to fix at the cellular level? New study reveals potential way to “recharge” nerve cells to relieve long-term pain

May 30, 2026
89 additional CAPF units, advanced surveillance, real-time monitoring for safe Amarnath yatra this year

89 additional CAPF units, advanced surveillance, real-time monitoring for safe Amarnath yatra this year

May 30, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Woman teacher dies after falling from moving bus in Sitapur
  • chronic nerve pain: What if chronic nerve pain isn’t just something to block, but something to fix at the cellular level? New study reveals potential way to “recharge” nerve cells to relieve long-term pain
  • 89 additional CAPF units, advanced surveillance, real-time monitoring for safe Amarnath yatra this year
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.