• Latest
  • Trending
  • All
संघ के 100 साल: ना तस्वीर, ना समाधि… गोलवलकर भी जिनके सामने खुद को कहते थे ‘नकली’ सरसंघचालक – rss 100 years golwalkar and bala saheb devras sangh story ntcppl

संघ के 100 साल: ना तस्वीर, ना समाधि… गोलवलकर भी जिनके सामने खुद को कहते थे ‘नकली’ सरसंघचालक – rss 100 years golwalkar and bala saheb devras sangh story ntcppl

10 months ago

भारत बनाम वेस्टइंडीज:रोहित शर्मा का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ने से चूके श्रेयस अय्यर? शाई होप के नाम जुड़ी उपलब्धि – India Vs West Indies 2nd T20 Stats Most Consecutive Wins As India Captain Highest Match-aggregates Men’s T20is

2 hours ago
9/11 attacks inspired flydubai hijacker to become a pilot, UAE probe finds

9/11 attacks inspired flydubai hijacker to become a pilot, UAE probe finds

3 hours ago
बंगाल के मुख्य सचिव ने महुआ को भेजा लीगल नोटिस:₹10 करोड़ का मुआवजा मांगा; SIR के दौरान लाखों वोटरों के नाम हटाने का आरोप

बंगाल के मुख्य सचिव ने महुआ को भेजा लीगल नोटिस:₹10 करोड़ का मुआवजा मांगा; SIR के दौरान लाखों वोटरों के नाम हटाने का आरोप

9 hours ago
आज दिल्ली प्रदर्शन:मेट्रो-ट्रेनों के बाद अब इंटरनेट सेवा भी ठप; नई दिल्ली में चार किमी के दायरे में रहेगा बैन – Delhi Protests After Train Metro Services Internet Services Also Suspended

आज दिल्ली प्रदर्शन:मेट्रो-ट्रेनों के बाद अब इंटरनेट सेवा भी ठप; नई दिल्ली में चार किमी के दायरे में रहेगा बैन – Delhi Protests After Train Metro Services Internet Services Also Suspended

10 hours ago
Nagaon Bypoll Result 2026 Highlights: BJP Candidate Widens Gap With Over 36,000 Votes

Nagaon Bypoll Result 2026 Highlights: BJP Candidate Widens Gap With Over 36,000 Votes

10 hours ago
National Formulary of India lists drugs not approved by CDSCO, DCGI seeks explanation from IPC

National Formulary of India lists drugs not approved by CDSCO, DCGI seeks explanation from IPC

11 hours ago
एलन मस्क के समर्थन में राहुल गांधी का दांव पड़ा उल्टा? बीजेपी ने पूछा- ‘भारत के कारोबारियों से इतनी नाराजगी क्यों?’

एलन मस्क के समर्थन में राहुल गांधी का दांव पड़ा उल्टा? बीजेपी ने पूछा- ‘भारत के कारोबारियों से इतनी नाराजगी क्यों?’

11 hours ago
Hope hundred sets up record West Indies chase

Hope hundred sets up record West Indies chase

12 hours ago
ISL enters new chapter with clubs taking charge

ISL enters new chapter with clubs taking charge

12 hours ago
Airtel Money IPO: African Digital Financial Services Platform Lists on London Stock Exchange

Airtel Money IPO: African Digital Financial Services Platform Lists on London Stock Exchange

12 hours ago
‘राष्ट्रपति ने हमसे वोट चोरी के सबूत मांगे’, ज्ञापन सौंपकर बोले राहुल गांधी

‘राष्ट्रपति ने हमसे वोट चोरी के सबूत मांगे’, ज्ञापन सौंपकर बोले राहुल गांधी

12 hours ago
Wind turbine blade reuse for sustainable urban design: Denmark turned a retired wind turbine blade into a bicycle shelter in 2019; 7 years later, it remains a model for circular urban design

Saturday, October 10, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    New Punjabi Songs | Shareek (Official Video) Korala Maan | R Nait | Latest Punjabi Songs 2026

    New Punjabi Songs | Shareek (Official Video) Korala Maan | R Nait | Latest Punjabi Songs 2026

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep |  Punjabi Song

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep | Punjabi Song

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    NAWA NAWA ISHQ | Ricky Khan | Yaar Jigree Kasooti Degree | In Cinemas on 7 Aug | SVF Punjabi

    NAWA NAWA ISHQ | Ricky Khan | Yaar Jigree Kasooti Degree | In Cinemas on 7 Aug | SVF Punjabi

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 |  @FinetouchMusic

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 | @FinetouchMusic

    God’s Favorite (Official Video) Jordan Sandhu ft. Sultaan | New Music Punjabi 2026

    God’s Favorite (Official Video) Jordan Sandhu ft. Sultaan | New Music Punjabi 2026

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

संघ के 100 साल: ना तस्वीर, ना समाधि… गोलवलकर भी जिनके सामने खुद को कहते थे ‘नकली’ सरसंघचालक – rss 100 years golwalkar and bala saheb devras sangh story ntcppl

by India News Online Team
December 12, 2025
in Hindi News
0
संघ के 100 साल: ना तस्वीर, ना समाधि… गोलवलकर भी जिनके सामने खुद को कहते थे ‘नकली’ सरसंघचालक – rss 100 years golwalkar and bala saheb devras sangh story ntcppl
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार 10 दिसंबर को बालासाहब देवरस की जयंती पर उनके लिए एक्स पर पोस्ट की तो बालासाहब का वो ऐतिहासिक बयान लिखा, जिसने संघ के खिलाफ दलितों को लेकर लगने वाले आरोपों को हमेशा के लिए खारिज कर दिया. बालासाहब देवरस ने 8 मई 1974 को पुणे की प्रसिद्ध वसंत व्याख्यानमाला में ‘सामाजिक समरसता एवं हिंदू एकीकरण’ विषय पर कहा था कि, “अगर अस्पृश्यता पाप नहीं है तो दुनिया में कुछ भी पाप नहीं है.” ऐसा नहीं है कि उनसे पहले के सरसंघचालकों ने इस विषय पर कुछ कहा नहीं लेकिन जिस तरह से दलितों के विषयों को प्रमुखता से बालासाहब ने रखा और देश भर में जो संदेश गया, वैसा जरूर पहले नहीं हुआ था.
 
“दलित नेताओं की नाराजगी बिल्कुल सही है’

देवरस के बयान के बाद संघ की प्रतिनिधि सभा में भी आरक्षण को लेकर प्रस्ताव आया. इस मौके पर बालासाहब ने कहा था, “दलित नेताओं की भाषा आक्षेपपूर्ण है, यह सही है, किंतु हम सभी लोग यदि दलित समाज के सदस्य होते, अनेक वर्षों तक सामाजिक अत्याचार, विषमता, अन्याय, असहनीय वेदना, दुख, अपमान आदि सहना पड़ता तो हम किस भाषा में बोलते, इस पर विचार कर प्रस्ताव का निर्णय करो” और प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ. उनका अपना घर नागपुर में पिछड़े दलित परिवारों से घिरा हुआ था. शाखा में उन सबको जोड़ना, उनको घर पर लाकर साथ भोजन करना, उस दौर में आसान नहीं था. बाद में सामाजिक समरसता दिवस और सेवा भारती जैसे संगठन के जरिए उन्होंने दलितों के उद्धार के लिए जो काम किए, वो एक लेख क्या एक किताब में भी सहेजने असम्भव हैं.
 
“मैं डॉक्टर साहब और गुरुजी के समकक्ष नहीं”

बाला साहब हमेशा से पहले दोनों सरसंघचालकों को बहुत ज्यादा सम्मान देते आए थे और खुद को एक सामान्य व्यक्ति मानकर ही उनसे वैसा ही व्यवहार करने को कहा करते थे. तभी कई स्थापित परम्पराओं के लिए वो मना करते थे. जैसे संघ के कार्यक्रमों में मां भारती के चित्र के साथ दोनों सरसंघचालकों के चित्र रखे जाते थे. उन्होंने सबको कह दिया कि वो दोनों ही इतने योग्य और सम्मानीय थे कि उनके चित्र रखे जाएं. मेरे बाद मेरा चित्र ना रखा जाए, बल्कि इन दोनों के ही चित्र रखे जाने चाहिए. तब से ये परम्परा बन गई और आज तक डॉ हेडगेवार और गुरु गोलवलकर के ही चित्र संघ के कार्यक्रमों में रखे जाते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

RSS के सौ साल से जुड़ी इस विशेष सीरीज की हर कहानी 

इसी तरह उन्होंने पहले ही मना कर दिया था कि जिस तरह रेशमी बाग संघ मुख्यालय नागुपर में डॉ हेडगेवार की समाधि और गुरु गोलवलकर की स्मृति बनाई गई है, मेरे साथ ऐसा ना किया जाए, बल्कि आम व्यक्ति की तरह एक श्मसान में ही अंतिम संस्कार किया जाए. ऐसा ही किया भी गया गया. बालासाहब देवरस ने कारंजा (बालाघाट) की अपनी पैतृक संपत्ति को बेचकर उससे प्राप्त धनराशि से नागपुर-वर्धा मार्ग पर स्थित खापरी में 20 एकड़ भूमि खरीदी थी. 1970 में उन्होंने इस 20 एकड़ कृषि भूमि को भारतीय उत्कर्ष मंडल को दान कर दिया. यहां ग्रामीण बालक-बालिकाओं के लिए भारतीय उत्कर्ष मंदिर (विद्यालय), गोशाला और स्वामी विवेकानन्द मेडिकल मिशन नामक अस्पताल ग्रामवासियों के लिए चल रहे हैं. बालासाहब की प्रेरणा से ही ‘भारतीय उत्कर्ष ट्रस्ट’ की स्थापना की गई. उनसे जुड़ी कई स्मृतियां यहीं सुरक्षित हैं.
 
गुरु गोलवलकर उनमें देखते थे डॉ हेडगेवार का रूप

गुरु गोलवलकर मानते थे कि बाला साहब उतनी ही गंभीरता से संघ के काम में जुटे रहते हैं, जितने डॉ हेडगेवार. कहीं ना कहीं गुरु गोलवलकर को अहसास था कि हेडगेवार ने उनके उत्तराधिकारी के तौर पर ही बाला साहब देवरस को तैयार किया है. तभी वो सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हास्य विनोद कर लेते थे, लेकिन देवरस के साथ नहीं करते थे. 1930 में जब देवरस ने संघ शिक्षा वर्ग का तीसरा साल भी पूरा कर लिया तो उनको नई जिम्मेदारी मिली, मोहिते वाड़ा की शाखा के अलावा नागपुर की इतवारी शाखा शुरू करवाई.
 
बाला साहब देवरस शुरू से ही संगठन की बारीकियों को समझ रहे थे. गुरु गोलवलकर शुरुआत में बाहरी समझे जाते थे, वो संघ की स्थापना के समय से नहीं जुड़े थे. ऐसे में गुरु गोलवलकर ने तय किया कि जैसे देवरस को पहले कलकत्ता भेजा गया था, अब प्रचारक के तौर पर कही नहीं भेजा जाएगा, बल्कि वो नागपुर में रहकर ही सारा कार्य संभालेंगे. आप उनकी महत्ता 1943 के पुणे अधिवेशन में दिए गए गुरु गोलवलकर के बयान से ही समझ सकते हैं, वर्ग में आए स्वयंसेवकों को बाला साहब से परिचय करवाते वक्त गुरु गोलवलकर ने कहा था कि, “आपमें से अनेक स्वयंसेवकों ने डॉ हेडगेवारजी को नहीं देखा होगा, श्री बाला साहब देवरस को देखो, तो आपको डॉ हेडगेवारजी दिखेंगे”.

 ‘नकली सरसंघचालक तांगे पर जा रहे हैं’

दत्तोपंत ठेंगड़ी ने एक घटना का उल्लेख किया था कि एक बार गुरु गोलवलकर कहीं तांगे से जा रहे थे, और आगे पैदल कुछ स्वयंसेवकों के साथ बालासाहब देवरस जा रहे थे, अपने साथ बैठे स्वयंसेवक से तब गुरु गोलवलकर ने कहा था कि “असली सरसंघचालक पैदल जा रहे हैं और नकली तांगे पर जा रहे हैं”.  गोलवलकर कहा करते थे कि संघ में दो सरसंघचालक नियुक्ति का प्रावधान नहीं है वरना बालासाहब भी होते. तभी तो जब गुरुजी हस्ताक्षर करने के लिए उपलब्ध नहीं होते थे तो उनसे भी वरिष्ठ स्वयंसेवक होने के बावजूद बाला साहब को करने को कहा गया था. उसी तरह गुरु गोलवलकर भी उन पर आंख मूंदकर विश्वास करते थे, जब जेल में बंद गुरु गोलवलकर को देवरस ने संघ का संविधान तैयार कर भेजा था, तो बिना पढ़े ही गोलवलकर ने उस पर हस्ताक्षर कर दिया था. एक बार खुद गुरु गोलवलकर ने बालसाहब देवरस का परिचय एक वर्ग में स्वयंसेवकों से ऐसे ही करवाया था कि ‘जिनकी वजह से मुझे सरसंघचालक के तौर पर पहचाना जाता है’.

गुरु गोलवलकर का बालासाहब देवरस कितना सम्मान करते थे, इसका जिक्र उनके निजी सचिव बाबूराव चौथाई वाले ने एक घटना में किया है. दरअसल गुरु गोलवलकर बीमार थे, और उनके देहावसान से 15 दिन पहले अचानक अपने गांव में बाला साहब फूड प्वॉइजनिंग की वजह से बेहोश होकर गिर गए. जब उनके देहावसान के बाद बाला साहब को पता चला कि उनका नाम अंतिम पत्र में गुरु गोलवलकर ने सरसंघचालक के लिए लिखा है तो उनका पहला ही सवाल था कि “मेरे स्वास्थ्य के बारे में गुरुजी को जानकारी थी ना?” यूं वो पत्र सबके लिए बाला साहब भिड़े ने पढ़ा था, लेकिन बाद में जब खुद उन्होंने पढ़ा था तो पढ़ते पढ़ते वो काफी भावुक हो गए थे. सरसंघचालक बनने के बाद रेशमी बाग पर अपने पहले सार्वजनिक भाषण में बालासाहब ने कहा था कि, “पूज्य डॉक्टरजी और श्रीगुरुजी जैसे मेरी गुणवत्ता ना होते हुए भी संघ के पास देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं का समूह होने के कारण मैं अपने कार्य में सफल होऊंगा”.  

पिछली कहानी: नेहरू की वो चिट्ठियां जिनमें झलकता है पूर्व प्रधानमंत्री का RSS को लेकर नजरिया 

—- समाप्त —-

Source link

Tags: BaladevrasGolwalkarntcpplRSSSahebSanghStoryyearsककहतखदगलवलकरजनकतसवरथननकलभसघसमधसमनसरसघचलकसल
Share196Tweet123Send

Related Posts

Hindi News

भारत बनाम वेस्टइंडीज:रोहित शर्मा का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ने से चूके श्रेयस अय्यर? शाई होप के नाम जुड़ी उपलब्धि – India Vs West Indies 2nd T20 Stats Most Consecutive Wins As India Captain Highest Match-aggregates Men’s T20is

October 10, 2026
बंगाल के मुख्य सचिव ने महुआ को भेजा लीगल नोटिस:₹10 करोड़ का मुआवजा मांगा; SIR के दौरान लाखों वोटरों के नाम हटाने का आरोप
Hindi News

बंगाल के मुख्य सचिव ने महुआ को भेजा लीगल नोटिस:₹10 करोड़ का मुआवजा मांगा; SIR के दौरान लाखों वोटरों के नाम हटाने का आरोप

October 9, 2026
आज दिल्ली प्रदर्शन:मेट्रो-ट्रेनों के बाद अब इंटरनेट सेवा भी ठप; नई दिल्ली में चार किमी के दायरे में रहेगा बैन – Delhi Protests After Train Metro Services Internet Services Also Suspended
Hindi News

आज दिल्ली प्रदर्शन:मेट्रो-ट्रेनों के बाद अब इंटरनेट सेवा भी ठप; नई दिल्ली में चार किमी के दायरे में रहेगा बैन – Delhi Protests After Train Metro Services Internet Services Also Suspended

October 9, 2026
एलन मस्क के समर्थन में राहुल गांधी का दांव पड़ा उल्टा? बीजेपी ने पूछा- ‘भारत के कारोबारियों से इतनी नाराजगी क्यों?’
Hindi News

एलन मस्क के समर्थन में राहुल गांधी का दांव पड़ा उल्टा? बीजेपी ने पूछा- ‘भारत के कारोबारियों से इतनी नाराजगी क्यों?’

October 9, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
9/11 attacks inspired flydubai hijacker to become a pilot, UAE probe finds

9/11 attacks inspired flydubai hijacker to become a pilot, UAE probe finds

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

0
WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0

भारत बनाम वेस्टइंडीज:रोहित शर्मा का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ने से चूके श्रेयस अय्यर? शाई होप के नाम जुड़ी उपलब्धि – India Vs West Indies 2nd T20 Stats Most Consecutive Wins As India Captain Highest Match-aggregates Men’s T20is

October 10, 2026
9/11 attacks inspired flydubai hijacker to become a pilot, UAE probe finds

9/11 attacks inspired flydubai hijacker to become a pilot, UAE probe finds

October 10, 2026
बंगाल के मुख्य सचिव ने महुआ को भेजा लीगल नोटिस:₹10 करोड़ का मुआवजा मांगा; SIR के दौरान लाखों वोटरों के नाम हटाने का आरोप

बंगाल के मुख्य सचिव ने महुआ को भेजा लीगल नोटिस:₹10 करोड़ का मुआवजा मांगा; SIR के दौरान लाखों वोटरों के नाम हटाने का आरोप

October 9, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • भारत बनाम वेस्टइंडीज:रोहित शर्मा का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ने से चूके श्रेयस अय्यर? शाई होप के नाम जुड़ी उपलब्धि – India Vs West Indies 2nd T20 Stats Most Consecutive Wins As India Captain Highest Match-aggregates Men’s T20is
  • 9/11 attacks inspired flydubai hijacker to become a pilot, UAE probe finds
  • बंगाल के मुख्य सचिव ने महुआ को भेजा लीगल नोटिस:₹10 करोड़ का मुआवजा मांगा; SIR के दौरान लाखों वोटरों के नाम हटाने का आरोप
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.