• Latest
  • Trending
  • All
संघ के 100 साल: ‘गांधीजी गलत हैं’ सुनकर भड़क गए थे पूर्व संघ प्रमुख, बॉडी बनाने पहुंच गए थे जिम – rss 100 years story rajju bhaiya sarsanghchalak mahatma gandhi sangh story ntcppl

संघ के 100 साल: ‘गांधीजी गलत हैं’ सुनकर भड़क गए थे पूर्व संघ प्रमुख, बॉडी बनाने पहुंच गए थे जिम – rss 100 years story rajju bhaiya sarsanghchalak mahatma gandhi sangh story ntcppl

8 months ago
Marijne questions back-to-back games, Ehren disagrees

Marijne questions back-to-back games, Ehren disagrees

5 hours ago
Maharashtra: Finance portfolio snub, internal rift test NCP’s unity

Maharashtra: Finance portfolio snub, internal rift test NCP’s unity

5 hours ago
America’s Lake Powell reaches record low, experts warn against propping; Utah Governor says it’s not time to let the lake go

America’s Lake Powell reaches record low, experts warn against propping; Utah Governor says it’s not time to let the lake go

5 hours ago
Tesla’s solar roof is dead — here’s what went wrong

Tesla’s solar roof is dead — here’s what went wrong

6 hours ago
HT City Delhi Junction: Catch It Live on August 22, 2026 in Delhi, Noida and Gurugram

HT City Delhi Junction: Catch It Live on August 22, 2026 in Delhi, Noida and Gurugram

6 hours ago
UN में चीफ गुटेरेस की जगह किसे मिलेगी:आज दूसरे दौर की वोटिंग, रेस में 8 दावेदार, कोस्टा रिका की ग्रिन्सपैन सबसे आगे

UN में चीफ गुटेरेस की जगह किसे मिलेगी:आज दूसरे दौर की वोटिंग, रेस में 8 दावेदार, कोस्टा रिका की ग्रिन्सपैन सबसे आगे

7 hours ago
‘इमरान खान को नहीं पता अगस्त है या जून-जुलाई’, बोलते-बोलते रो पड़ीं उज्मा, शरीफ सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

‘इमरान खान को नहीं पता अगस्त है या जून-जुलाई’, बोलते-बोलते रो पड़ीं उज्मा, शरीफ सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

7 hours ago
India rules out sugar import from Pakistan despite duty-free window

India rules out sugar import from Pakistan despite duty-free window

8 hours ago
Dumper Came To Fill Nashik Potholes, Fell Into One Itself; Road Quality Under Scanner

Dumper Came To Fill Nashik Potholes, Fell Into One Itself; Road Quality Under Scanner

8 hours ago
गोली जैसी रफ्तार, दीवार से टक्कर और फिर धड़ाम, ओलंपिक में रोबोट का बुरा हाल – humanoid robot Olympics China viral video ttecr 

गोली जैसी रफ्तार, दीवार से टक्कर और फिर धड़ाम, ओलंपिक में रोबोट का बुरा हाल – humanoid robot Olympics China viral video ttecr 

8 hours ago
Tata Mutual Fund lifts curbs on investment in gold ETFs

Tata Mutual Fund lifts curbs on investment in gold ETFs

10 hours ago
Exclusive! Nawazuddin Siddiqui begins next schedule of Tumbbad 2 in Satara following US tour, film also stars Alia Bhatt

Exclusive! Nawazuddin Siddiqui begins next schedule of Tumbbad 2 in Satara following US tour, film also stars Alia Bhatt

11 hours ago
Friday, August 21, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

    90’s Romantic Love Songs | Bollywood Evergreen Love Hits | Old Hindi Songs Jukebox

    90’s Romantic Love Songs | Bollywood Evergreen Love Hits | Old Hindi Songs Jukebox

    90’s Blockbuster Songs | 90’s Evergreen Songs | Hindi Superhits Bollywood Songs | Hindi Songs

    90’s Blockbuster Songs | 90’s Evergreen Songs | Hindi Superhits Bollywood Songs | Hindi Songs

    Teri Yaadon Ki Chadar Odhe (Official Video ) (Dil Ne Tera Naam Liya) || Romantic Bollywood Hits Song

    Teri Yaadon Ki Chadar Odhe (Official Video ) (Dil Ne Tera Naam Liya) || Romantic Bollywood Hits Song

    इंस्टाग्राम वाली बीबी😃90’S Old Hindi Songs🤣90s Love Song😍Udit Narayan,Alka Yagnik,Kumar Sanu song

    इंस्टाग्राम वाली बीबी😃90’S Old Hindi Songs🤣90s Love Song😍Udit Narayan,Alka Yagnik,Kumar Sanu song

    इंसानियत 😃90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs

    इंसानियत 😃90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

संघ के 100 साल: ‘गांधीजी गलत हैं’ सुनकर भड़क गए थे पूर्व संघ प्रमुख, बॉडी बनाने पहुंच गए थे जिम – rss 100 years story rajju bhaiya sarsanghchalak mahatma gandhi sangh story ntcppl

by India News Online Team
December 10, 2025
in Hindi News
0
संघ के 100 साल: ‘गांधीजी गलत हैं’ सुनकर भड़क गए थे पूर्व संघ प्रमुख, बॉडी बनाने पहुंच गए थे जिम – rss 100 years story rajju bhaiya sarsanghchalak mahatma gandhi sangh story ntcppl
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


हाल ही में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत विरोधियों के निशाने पर इसलिए आ गए क्योंकि उन्होंने गांधीजी के इस दावे को खारिज कर दिया था कि ‘अंग्रेजों के आने से पहले देश एकजुट नहीं था’. इसे मोहन भागवत ने अग्रेजों द्वारा फैलाया गया गलत तथ्य बताया, जैसे आर्यों के बाहरी होने और भारत पर आक्रमण करने की कहानी बताई जाती है. इससे प्रभावित होकर लोकमान्य तिलक ने आर्यों को उत्तरी ध्रुव का निवासी बताकर एक किताब ही लिख डाली थी. ऐसे में आज की पीढ़ी के लिए ये जानना दिलचस्प होगा कि एक सरसंघचालक ऐसे भी थे, जो गांधी को गलत कहने पर दो लड़कों से भिड़ गए थे और उन लड़कों को पीटने के लिए उनके जैसा बलिष्ठ शरीर बने, इसलिए रोज दो घंटे जिम भी करना शुरू कर दिया था.

नेहरू-इंदिरा के घर आते जाते थे रज्जू भैया

यहां संघ के चौथे सरसंघचालक की बात हो रही है, जिनका नाम था प्रोफेसर राजेंद्र सिंह यानी रज्जू भैया. उन दिनों वह इलाहाबाद यूनीवर्सिटी से एमएससी कर रहे थे. चूंकि तब तक देश आजाद नहीं हुआ था, तो बाकी युवाओं की तरह उनके मन में भी देश के लिए कुछ करने की इच्छा थी. कुछ लोग क्रांतिकारियों के समर्थन में थे, तो कुछ कांग्रेस से जुड़े तो नेताजी बोस से जुड़ने वालों की संख्या भी कम नहीं थी. इधर धीरे-धीरे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नागपुर और फिर महाराष्ट्र के क्षेत्र से निकलकर बाहर के राज्यों में अपने पैर पसार रहा था. इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में रहने के दौरान रज्जू भैया का कांग्रेस की तरफ आकर्षित होना स्वाभाविक था. क्योंकि लम्बे समय तक वहां कांग्रेस का राष्ट्रीय कार्यालय मोतीलाल नेहरू द्वारा दिए गए आनंद भवन में रहा था. रज्जू भैया का भी ‘आनंद भवन’ आना-जाना था. वहां वो जो भी नेता आते थे, उनसे मिलते थे, उनके विचार सुनते थे. गांधीजी को लेकर उनके मन में बेहद सम्मान था.

सम्बंधित ख़बरें

ये सम्मान इस हद तक था, कि उनके खिलाफ एक लाइन तक नहीं सुन सकते थे. ऐसा एक वाकया तक हुआ कि दो युवकों ने गांधीजी को गलत बताया और रज्जू भैया उनसे जाकर भिड़ गए. डॉ रतन शारदा ने अपनी किताब ‘द लाइफ एंड टाइम्स ऑफ रज्जू भैया’ में उनके सालों तक सहायक रहे अमरनाथ के हवाले से ये किस्सा लिखा है. रज्ज् भैया ने खुद उन्हें बताया था कि उस वक्त तो उनका पूऱा ध्यान पढ़ाई में रहता था. नैनीताल से इंटरमीडियट में उनके तीनों विषयों में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक आए थे. उन दिनों इलाहाबाद यूनीवर्सिटी के उप कुलपति थे अमरनाथ झा, जो बोर्ड के मेधावी छात्रों को बधाई का पत्र भेजकर उन्हें अपनी यूनीवर्सिटी में एडमीशन लेने का निमंत्रण देते थे. सो रज्जू भैया भी वहीं पढ़ने आ गए.
 
गांधी को सही बताने पर रज्जू भैया को पड़े पंच

पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने के चलते वो अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते थे. हलका-फुलका व्यायाम करके काम चला लेते थे. पिछले 4 महीने में बस 1 बार ही यूनीवर्सिटी की जिम में जा पाए थे. उस वक्त उनके कॉलेज में कई एंग्लो इंडियन छात्र भी पढ़ते थे. उनमें से एक कुछ ज्यादा ही तगड़ा था, रोज जिम जाता था. एक दिन क्लास में रज्जू भैया की उससे ही गांधीजी को लेकर तकरार हो गई. उसने कहा था, ‘गांधीजी पूरी तरह से गलत हैं’, जब तक और कोई कुछ सोचता, फौरन रज्जू भैया ने कहा “नहीं, गांधीजी एकदम सही हैं”. उस बलिष्ठ एंग्लो इंडियन लड़के को बहुत बुरा लगा कि कोई अंग्रेजी राज में भी उसके मुंह पर सबके सामने उसकी बात को काट सकता है? उसने फिर कुछ बोला, बदले में रज्जू भैया भी कहां चुप रहने वाले थे, सो माहौल और गरम होता चला गया.

RSS के सौ साल से जुड़ी इस विशेष सीरीज की हर कहानी 

लेकिन उस बलिष्ठ लड़के को एक भारतीय दुबले पतले लड़के का इस तरह से उसकी बातें काटना अपमान लग रहा था. उसने अचानक गुस्से में आकर रज्जू भैया के चेहरे पर दो पंच जड़ दिए. जाहिर है कमजोर शरीर के स्वामी रज्जू भैया उस वक्त कुछ नहीं कर पाए. लेकिन उन्होंने तय कर लिया कि एक दिन बदला तो लेना है, भले ही वो गांधीजी के लिए एक बलशाली लड़के से भिड़ गए थे, लेकिन गांधीजी के ‘एक गाल पर मारे तो दूसरा आगे कर दो’ वाले फॉर्मूले से सहमत नहीं थे. उन्हें पता था कि बदला लेने के लिए और कोई रास्ता नहीं है, बस एक ही रास्ता है कि किसी भी तरह उसके जैसा बलिष्ठ शरीर बनाया जाए, फिर उसे वैसे ही पंच जड़े जाएं. सो शुरू कर दिया देह को बलवान बनाने का अभियान.
 
फिर ऐसे लिया बदला

इसके लिए उन्होंने अपने एक मित्र से सलाह ली कि वो क्या रास्ते हें, जिनसे जल्द अपना शरीर बलिष्ठ बनाया जा सकता है. उसने उन्हें कुछ विशेष किस्म की एक्सरसाइज बताईं. उसके बाद तो रोज कम से कम 2 घंटे रज्जू भैया एक्सरसाइज में लगाने लगे. उनकी इतनी मेहनत और समय देखकर उनके पिता ने पूछा भी कि क्या पढाई में मन नहीं लग रहा? लेकिन वो अपने अभियान में जुटे रहे और एक दिन वाकई में उनका शरीर भी बलिष्ठ हो चला था. अपमान जब मन में चुभता है तो आदमी कुछ भी कर सकता है, कभी चाणक्य ने पूरे नंद वंश का विनाश कर दिया था. और जिस दिन के लिए इतनी कवायद महीनों से की जा रही थी, वो दिन आ गया. उस दिन उन्होंने कॉलेज में उस एंग्लो इंडियन लड़के को ललकारा और पंच मारकर उसको नीचे गिरा दिया और ये सारी लड़ाई अहिंसा के पुजारी गांधीजी की तरफदारी के चलते शुरू हुई थी. लेकिन 1942 के आंदोलन में गांधीजी समेत बाकी नेताओं के 6 साल कैद में रहने से कांग्रेस के चाहने वालों का मनोबल टूटने लगा था. 

रज्जू भैया (बाएं से दूसरे) RSS के चौथे सरसंघचालक थे. (Photo: ITG)

अब देश भर में अराजकता सी थी, कहीं कहीं कोई समूह उत्तेजित होता और जो मन में आए करता, पटरियां उखाड़ता, सरकारी दफ्तर में आग लगा देता या फिर कोई शांतिपूर्ण धरना आदि करता. लेकिन संगठित ढंग से कोई आंदोलन नहीं हो पा रहा था. इन्हीं दिनों में रज्जू भैया का मन कांग्रेस से उचट रहा था क्योंकि इलाहाबाद के ज्यादातर नेता घरों में ही बंद थे. रज्जू भैया इन नेताओं के रवैये से निराश होकर कांग्रेस से अब दूरी बनाना लगे थे.

ऐसे एक ही साथ संघ से जुड़े थे रज्जू भैया और अशोक सिंघल

रज्जू भैया एमएससी कर रहे थे, उन्हीं दिनों उनके सम्पर्क में वहां संघ के विभाग प्रचारक बापूराव मोघे आए और रज्जू भैया के जीवन की दिशा बदलने लगी. उनकी मां उनके साथ ही रहती थीं. अशोक सिंघल और रज्जू भैया के पिता कभी एक साथ ही पढ़े थे, सो दोनों का परिवार एक दूसरे के काफी करीब था. हालांकि उन दिनों अशोक सिंघल 11वीं में पढ़ रहे थे. ऐसे में दोनों की माएं भी अच्छी मित्र थीं, ये दोनों भी आपस में खूब मिलते थे. बाद में रज्जू भैया को संघ की शाखा में रोज जाता देख अशोक सिंघल की मां भी उन्हें साथ साथ भेजने लगी थीं. दोनों की मां नजर रखती थीं कि उनके बेटों के मित्रों में कौन कौन है. जब बापूराव मोघे के सम्पर्क में आकर रज्जू भैया संघ की शाखाओं में जाने लगे तो एक दिन उनका मां को लगा कि उनको भी तो पता चलना चाहिए कि कौन लोग हैं. सो बेटे से आग्रह किया कि उनको कभी घर पर तो लेकर आओ.

सो रज्जू भैया बापूराव मोघे को लेकर घर आ गए, बापूराव उनसे बस पांच छह साल ही बड़े थे. दरअसल मां को ये डर था कि कहीं बेटा कहीं किसी ऐसी संस्था से तो नहीं जुड़ गया है, जो हथियारों आदि का इस्तेमाल करते हों, वैसे भी इलाहाबाद, कानपुर कई साल से क्रांतिकारियों का गढ़ रहे थे. लेकिन जिस तरह रामप्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, अशफाकुल्लाह खां जैसे युवाओं को जल्द ही दुनिया से जाना पड़ा था, अब मांओं को डर लगने लगा था. वो अपने बेटों को खोना नहीं चाहती थीं. बापूराव से मिलकर भी उनकी शंका नहीं मिटी, क्योंकि वो भी जवान ही थे.

फिर उन्होंने रज्जू भैया से पूछा क्या तुम्हारी संस्था में कोई बुजुर्ग नहीं है? तो अगली बार वो भाऊसाहब देवरस को लेकर घर पहुंचे गए. लेकिन उनकी उम्र भी उस वक्त कोई खास ज्यादा नहीं थी. सो उनकी मां संतुष्ट नहीं हुईं. ऐसे में रज्जू भैया भी परेशान हो चले थे, एक बार जब बाबासाहब आप्टे प्रयाग प्रवास पर आए तो उन्हें जिद करके अपने घर ले गए. उनके सिर पर एक पगड़ी थी, एक सूती मफलर गले में था और आंखों पर मोटे फ्रेम का चश्मा था. मां ने उनसे मिलकर कहा भी था कि, “मुझे खुशी है कि संघ में बड़े बुजुर्ग भी हैं.” उसके बाद तो उनके यहां बुजुर्गों के आने का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ कि गुरु गोलवलकर समेत सारे वरिष्ठ संघ अधिकारी प्रवास पर आते तो उनके यहां जरूर आते. लेकिन उनकी मां को कहां पता था कि जिन दो बच्चों को वो रोज संघ की शाखा में भेजती हैं, एक दिन उनमें से एक संघ का सबसे बड़ा चेहरा और दूसरा विश्व हिंदू परिषद व राम मंदिर आंदोलन का सबसे बड़ा नाम बनेगा.

पिछली कहानी: तो शंकराचार्य होते गोलवलकर…जानें- दूसरे सरसंघचालक ने क्यों नहीं स्वीकारा प्रस्ताव 

—- समाप्त —-



Source link

Tags: BhaiyaGandhiMahatmantcpplrajjuRSSSanghsarsanghchalakStoryyearsकगएगधजगलतजमथपरमखपरवपहचबड़बननभडकसघसनकरसलह
Share197Tweet123Send

Related Posts

UN में चीफ गुटेरेस की जगह किसे मिलेगी:आज दूसरे दौर की वोटिंग, रेस में 8 दावेदार, कोस्टा रिका की ग्रिन्सपैन सबसे आगे
Hindi News

UN में चीफ गुटेरेस की जगह किसे मिलेगी:आज दूसरे दौर की वोटिंग, रेस में 8 दावेदार, कोस्टा रिका की ग्रिन्सपैन सबसे आगे

August 21, 2026
‘इमरान खान को नहीं पता अगस्त है या जून-जुलाई’, बोलते-बोलते रो पड़ीं उज्मा, शरीफ सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Hindi News

‘इमरान खान को नहीं पता अगस्त है या जून-जुलाई’, बोलते-बोलते रो पड़ीं उज्मा, शरीफ सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

August 21, 2026
गोली जैसी रफ्तार, दीवार से टक्कर और फिर धड़ाम, ओलंपिक में रोबोट का बुरा हाल – humanoid robot Olympics China viral video ttecr 
Hindi News

गोली जैसी रफ्तार, दीवार से टक्कर और फिर धड़ाम, ओलंपिक में रोबोट का बुरा हाल – humanoid robot Olympics China viral video ttecr 

August 21, 2026
मिलावट से पाएं छुटकारा, घर पर झटपट बनाएं ताजा कश्‍मीरी लाल मिर्च
Hindi News

मिलावट से पाएं छुटकारा, घर पर झटपट बनाएं ताजा कश्‍मीरी लाल मिर्च

August 21, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Lipid Panel Blood Test

Lipid Panel Blood Test

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

0
WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
Marijne questions back-to-back games, Ehren disagrees

Marijne questions back-to-back games, Ehren disagrees

August 21, 2026
Maharashtra: Finance portfolio snub, internal rift test NCP’s unity

Maharashtra: Finance portfolio snub, internal rift test NCP’s unity

August 21, 2026
America’s Lake Powell reaches record low, experts warn against propping; Utah Governor says it’s not time to let the lake go

America’s Lake Powell reaches record low, experts warn against propping; Utah Governor says it’s not time to let the lake go

August 21, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Marijne questions back-to-back games, Ehren disagrees
  • Maharashtra: Finance portfolio snub, internal rift test NCP’s unity
  • America’s Lake Powell reaches record low, experts warn against propping; Utah Governor says it’s not time to let the lake go
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.