• Latest
  • Trending
  • All
संघ के 100 साल: ‘उठो केशव शस्त्र उठाओ…’, बोस, सावरकर की अपील टालकर अहिंसा पर डटे रहे हेडगेवार – dr Hedgewar freedom movement sc bose Savarkar appeal rss 100 years story ntcppl

संघ के 100 साल: ‘उठो केशव शस्त्र उठाओ…’, बोस, सावरकर की अपील टालकर अहिंसा पर डटे रहे हेडगेवार – dr Hedgewar freedom movement sc bose Savarkar appeal rss 100 years story ntcppl

1 year ago
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time LIVE: 3 Free Apps To Find The Moon Amid Cloudy Skies In Delhi-NCR

Karwa Chauth 2026 Moonrise Time LIVE: 3 Free Apps To Find The Moon Amid Cloudy Skies In Delhi-NCR

58 minutes ago
दिवाली के मौके पर घर पर बनाएं बंगाल की फेमस मिठाई संदेश, जान लें इसकी आसान सी रेसिपी

दिवाली के मौके पर घर पर बनाएं बंगाल की फेमस मिठाई संदेश, जान लें इसकी आसान सी रेसिपी

3 hours ago
सायरन के लगातार शोर से तंग पड़ोसी ने कार जलाई:पहले पेट्रोल डालकर आग लगाई फिर वीडियो बनाया, गुजरात के मोरबी का मामला

सायरन के लगातार शोर से तंग पड़ोसी ने कार जलाई:पहले पेट्रोल डालकर आग लगाई फिर वीडियो बनाया, गुजरात के मोरबी का मामला

4 hours ago
Ukraine Train Attack | Russia Drone Strike Hits Central Ukraine Station

Ukraine Train Attack | Russia Drone Strike Hits Central Ukraine Station

5 hours ago
MLC Election Results 2026: After BJP Blame, Shinde Sena’s ‘Outsider’ Clapback | Mumbai News

MLC Election Results 2026: After BJP Blame, Shinde Sena’s ‘Outsider’ Clapback | Mumbai News

6 hours ago
Milwaukee Brewers beat Tampa Bay Rays 4-1 in Game 5 to win first World Series title in franchise history

Milwaukee Brewers beat Tampa Bay Rays 4-1 in Game 5 to win first World Series title in franchise history

6 hours ago
A profile of Nscale CEO Josh Payne, who is proceeding with plans for a US IPO that sources say, is targeting a B valuation despite some investor pushback (Mark Bergen/Bloomberg)

A profile of Nscale CEO Josh Payne, who is proceeding with plans for a US IPO that sources say, is targeting a $30B valuation despite some investor pushback (Mark Bergen/Bloomberg)

7 hours ago
Try This Elegant Dessert With Chocolate And Caramel

Try This Elegant Dessert With Chocolate And Caramel

8 hours ago
Steve Smith Ruled Out Of South Africa Test! Australia Confirm Neck Injury Details

Steve Smith Ruled Out Of South Africa Test! Australia Confirm Neck Injury Details

9 hours ago
लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर पर हमला:हमलावरों ने परिवार के साथ रेस्टोरेंट पर घेरा, जमकर की फायरिंग – Attack On A Property Dealer In Ludhiana

लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर पर हमला:हमलावरों ने परिवार के साथ रेस्टोरेंट पर घेरा, जमकर की फायरिंग – Attack On A Property Dealer In Ludhiana

9 hours ago
त्योहारों में महंगाई का झटका:1 नवंबर से इस शहर में पांच रुपये बढ़ेंगे दूध के दाम, क्या बोले डेयरी संचालक? – Milk Prices In Ludhiana To Increase From November 1st

त्योहारों में महंगाई का झटका:1 नवंबर से इस शहर में पांच रुपये बढ़ेंगे दूध के दाम, क्या बोले डेयरी संचालक? – Milk Prices In Ludhiana To Increase From November 1st

10 hours ago
In 2017, a 41-year-old Michigan mother died following cosmetic surgery and five days in hospital; an appeals court has upheld a .7 million verdict finding the hospital negligent

In 2017, a 41-year-old Michigan mother died following cosmetic surgery and five days in hospital; an appeals court has upheld a $9.7 million verdict finding the hospital negligent

11 hours ago
Thursday, October 29, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    Refugee (Official Music Video) Jordan Sandhu | Latest Punjabi Songs 2026

    Refugee (Official Music Video) Jordan Sandhu | Latest Punjabi Songs 2026

    Sappan De Ghar | Gulab Sidhu | New Punjabi Song 2026 | Latest Punjabi Song | Finetone Music

    Sappan De Ghar | Gulab Sidhu | New Punjabi Song 2026 | Latest Punjabi Song | Finetone Music

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    2026🔥 Best of Sidhu Moose Wala | All Time Hits Punjabi Songs | Greatest Hits Collection | 😎

    2026🔥 Best of Sidhu Moose Wala | All Time Hits Punjabi Songs | Greatest Hits Collection | 😎

    New Song 2026 | New Hindi Song | Kaisi Ye Bekhudi Hai Sanam | Emran Hashmi | Kriti Sanon| New Song

    New Song 2026 | New Hindi Song | Kaisi Ye Bekhudi Hai Sanam | Emran Hashmi | Kriti Sanon| New Song

    Dil Ne Yeh Kaha Hain Dil Se -HD VIDEO SONG | Akshay, Suniel & Shilpa | Dhadkan | Hindi Romantic Song

    Dil Ne Yeh Kaha Hain Dil Se -HD VIDEO SONG | Akshay, Suniel & Shilpa | Dhadkan | Hindi Romantic Song

    New Song 2026 | Top 10 Hindi romantic Songs | New Song | Audio Jukebox | New Hindi Song

    New Song 2026 | Top 10 Hindi romantic Songs | New Song | Audio Jukebox | New Hindi Song

    90’s Filmi Gaane | Old Is Gold Songs | Hindi Gana | Hindi Sadabahar Gaane | Best Movie Songs

    90’s Filmi Gaane | Old Is Gold Songs | Hindi Gana | Hindi Sadabahar Gaane | Best Movie Songs

    Halak Gya(Official Video) Gurjas Sidhu Ft Deepak Dhillon | Pooja S Rajput |Latest Punjabi Songs 2026

    Halak Gya(Official Video) Gurjas Sidhu Ft Deepak Dhillon | Pooja S Rajput |Latest Punjabi Songs 2026

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

संघ के 100 साल: ‘उठो केशव शस्त्र उठाओ…’, बोस, सावरकर की अपील टालकर अहिंसा पर डटे रहे हेडगेवार – dr Hedgewar freedom movement sc bose Savarkar appeal rss 100 years story ntcppl

by India News Online Team
October 23, 2025
in Hindi News
0
संघ के 100 साल: ‘उठो केशव शस्त्र उठाओ…’, बोस, सावरकर की अपील टालकर अहिंसा पर डटे रहे हेडगेवार – dr Hedgewar freedom movement sc bose Savarkar appeal rss 100 years story ntcppl
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


हर महान व्यक्ति लक्ष्य तय करने तक अपने जीवन में ढेर सारे प्रयोगों और विचारधाराओं से गुजरता है. डॉ केशव बलिराम हेडगेवार भी इससे अछूते नहीं थे. बचपन से ही वो क्रांतिकारी बनना चाहते थे. वंदेमातरम ना बोलने के खिलाफ आंदोलन करना हो, रानी विक्टोरिया के राज्यारोहण की वर्षगांठ की मिठाई को कूड़ेदान में फेंकना हो या फिर नागपुर के किले तक सुरंग खोदकर ब्रिटिश झंडे की जगह भगवा ध्वज फहराने की योजना.

अगर उनके विचार ना बदले होते तो क्रांतिकारियों की सूची में उनका भी नाम होता. उनका ये जुनून युवावस्था में भी जारी रहा. कलकत्ता में अनुशीलन समिति के लिए क्रांतिकारियों को हथियार पहुंचाने के काम में जुट गए. बाद में तिलक और मुंजे जैसे नेताओं के प्रभाव में कांग्रेस का रुख किया और जमकर काम भी किया. लेकिन संघ की स्थापना एक क्रांति थी. इतने बड़े-बड़े नेताओं ने उन्हें हथियार बंद क्रांति का प्रस्ताव दिया मगर वो अहिंसा पर डटे रहे. ये वाकई में उनके बचपन और जवानी के जुनून से एकदम अलग किस्म का निर्णय था.

डॉ. हेडगेवार को अनुशीलन समिति और कांग्रेस में काम करने के बाद धीरे-धीरे ये समझ आ गया था कि हिंसा का खुलेआम रास्ता अपनाने का परिणाम या तो काला पानी है या फिर मौत. इसके साथ ही संगठन भी खत्म हो जाना है. हेडगेवार के मन में तो ये पहले से था कि राजनीतिक आजादी के बाद भी आर्थिक और सांस्कृतिक आजादी की लड़ाई लड़नी है. देश को समृद्धि के शिखर पर लाना है तो संगठन को दशकों तक जिंदा रखना होगा, पूरे देश में पहुंचाना होगा और हर समय हर विरोधी पर नजर रख रही ब्रिटिश सरकार उसे खत्म करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देगी. 

सम्बंधित ख़बरें

आपको ये गांधीजी की तरह का अहिंसक तरीका लगे, लेकिन असल में ये तरीका असली केशव यानी श्रीकृष्ण का था. संगठन अहिंसा के रास्ते ही चलेगा लेकिन क्रांतिकारियों को गुपचुप मदद भी जारी रहेगी यानी समय के अनुसार रणनीति.

इसीलिए हेडगेवार ने आंदोलनों में संघ के नाम से भाग नहीं लिया, बल्कि सभी को व्यक्तिगत स्तर पर भाग लेने की अनुमति दी, खुद भी सरसंघचालक के पद से इस्तीफा देकर ही जंगल सत्याग्रह में गए. हालांकि उनके मन में क्या था ये आप सरसेनापति के पद, मिलिट्री जैसी ट्रेनिंग और यूनीफॉर्म (गणवेश) से ही समझ सकते हैं. मार्तंड राव जोग जैसे रिटायर्ड सैन्य अधिकारी ने ही ट्रेनिंग की कमान संभाली थी.

भगत सिंह के साथ सुखदेव को शरण दी, ना जाने कितने क्रांतिकारियों को छुपने में मदद की, कितनों को हथियार और धन उपलब्ध करवाया लेकिन संघ को इन सबसे बचाकर उसके विस्तार में लगे रहे. मध्य भारत से निकालकर वह धीरे-धीरे शाखाओं का विस्तार, पंजाब, बंगाल, बिहार आदि प्रदेशों में करने में जुट गए.

ऐसे में सबसे पहले उन्होंने उस क्रांतिकारी मित्र भाऊजी काबरे को बदला, जिसके साथ मिलकर कलकत्ता से डॉक्टर की डिग्री लेकर आने के बाद नागपुर में अनुशीलन समिति जैसे क्रांतिकारी संगठन बनाने की असफल कोशिश की थी. तभी तो डॉ हेडगेवार को लग गया था कि दूर तक जाना है और ज्यादा लोगों को साथ लेना है तो हाथ में हथियार नहीं मन में मजबूत संकल्प के साथ चलना होगा. भाऊजी काबरे भी बदल गए और अगले पांच साल में 100 शाखाएं खड़ा करने, स्वयंसेवकों को जोड़ने और उन्हें प्रशिक्षण देने में भाऊजी की बड़ी भूमिका रही.

यहां पढ़ें: RSS के सौ साल से जुड़ी इस विशेष सीरीज की हर कहानी

लेकिन जिस डॉ बीएस मुंजे की प्रेरणा से वो क्रातिंकारी बने, कांग्रेस से जुड़े, वही उनके पास हिंसा का रास्ता अपनाने की मांग लेकर आ गए तो डॉ हेडगेवार के लिए मुश्किल हो गई. हेडगेवार 1931 की अपनी डायरी ‘The Diary of My Tour Around The World’ में लिखते हैं कि मोपला जैसे अत्याचारों से बचने के लिए भारत में हिंदुओं के पास भी मुसोलिनी जैसी आर्मी होनी चाहिए. दरअसल 1927 में यानी संघ की स्थापना के 2 साल बाद ही वो तेजी से उससे युवाओं को जुड़ते देखकर डॉ हेडगेवार के पास एक प्रस्ताव लेकर आए थे कि हिंदू राष्ट्र के लिए हमें भी एक हथियार बंद युवाओं की आर्मी खड़ी करनी होगी, जिसके लिए वित्तीय मदद देने के लिए मैं तैयार हूं. हेडगेवार के लिए मुंजे को ना कहना मुश्किल तो था, लेकिन उनको कहना ही पड़ा. उन्होंने साफ कहा कि संघ अहिंसा के रास्ते ही आगे बढ़ेगा.

 हिंदू महासभा ने बिना बताए राम सभा में जोड़ दिया नाम

मुंजे हिंदू महासभा से भी जुड़े हुए थे. 13 साल बाद उन्होंने फिर से ऐसी ही कोशिश की. उस वक्त डॉ हेडगेवार काफी बीमार थे और स्वास्थ्य लाभ के लिए राजगीर (बिहार) प्रवास पर थे, 17 मार्च 1940 को हिंदू महासभा ने एक नया युवा संगठन शुरू करने की घोषणा की. नाम रखा ‘राम सेना’.  डॉ हेडगेवार भी उन दिनों हिंदू महासभा से जुड़े हुए थे, वैसे भी वो वीर सावरकर का बड़ा सम्मान करते थे, उनके भाइयों से सीधे जुड़े हुए थे. डॉ मुंजे ने घोषणा की कि राम सेना हिंदू महासभा की आर्मी के तौर पर काम करेगी. परचे छपवाकर लोगों में बंटवाए गए कि क्यों हिंदू महासभा ये आर्मी तैयार कर रही है. 

डॉ हेडगेवार ने स्पष्ट किया कि संघ अहिंसा के रास्ते पर आगे बढ़ेगा. (Photo: AI generated)

‘हेडगेवार चरित’ में नाना पालकर बताते हैं कि 27 मार्च को नागपुर के एक अखबार ने छापा कि डॉ हेडगेवार भी राम सेना के पदाधिकारियों में हैं, उनका नाम भी परचे में छपा है. राजगीर में जब ये खबर डॉ हेडगेवार को लगी तो उन्होंने फौरन ऐतराज जताया और खुद को इस बीमारी की हालत में कोई भी पद स्वीकार करने में असमर्थता जताई. लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी और परचों में उनका नाम जाता रहा. मामला कभी उनके संरक्षक रहे बीएस मुंजे और वीर सावरकर से जुड़ा था, लेकिन चुप रहने से संघ की सालों में तैयार की गई छवि खराब होनी भी तय थी. 3 अप्रैल को उसी अखबार में एक विज्ञापन संशोधन छपा कि सरसंघचालक डॉ हेडगेवार ने हमें सूचित किया है कि राम सेना के पदाधिकारियों में उनका नाम उनकी अनुमति के बिना छापा गया है. मुंजे के नाराज होने का डर था, लेकिन हेडगेवार का निर्णय दूरदर्शी साबित हुआ. राम सेना में उनका नाम देने के पहले सावरकर ने भी मुंजे के माध्यम से एक बार हिंदू संरक्षण सेना का प्रस्ताव उनके पास भेजा था.

नेताजी और डॉ हेडगेवार मिलकर भी नहीं मना पाए

तीसरा जो महान चेहरा डॉ हेडगेवार के पास सशस्त्र विद्रोह का प्रस्ताव लेकर आया वो था नेताजी सुभाषचंद्र बोस का. सुभाष चंद्र बोस 1939 में कांग्रेस से इस्तीफा देकर अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र क्रांति का मन बना चुके थे. उनको बखूबी पता था कि जितने अनुशासित कार्यकर्ता संघ के पास हैं किसी के पास नहीं. तो उन्होंने बम्बई से दो दूतों को डॉ हेडगेवार के पास भेजा. इनमें से एक थे बालाजी हुद्दार जो कभी संघ के पहले सरकार्यवाह थे, और कम्युनिस्ट विचारधारा से प्रभावित होकर इंगलैंड चले गए थे. तब हेडगेवार देवलाली में थे और काफी बीमार थे. गुरु गोलवलकर लगातार उनके साथ थे, उनकी सेवा में जुटे थे. ये बात 8 या 9 जुलाई 1939 की है.

बालाजी ने बोस का संदेश हेडगेवार को दिया कि दूसरा विश्वयुद्ध छिड़ चुका है, ब्रिटिश सरकार उसमें व्यस्त है, ये सही समय है कि ब्रिटिश सरकार के खिलाफ एक विद्रोह कर उसे उखाड़ फेंका जाए. बालाजी ने बताया कि नेताजी बोस आपसे मिलना चाहते हैं, इस वक्त बम्बई में है. डॉ हेडगेवार अचानक से फिर दोराहे पर खड़े हो गए थे. जिस सुभाषचंद्र बोस का वह इतना सम्मान करते थे वो खुद मिलने की बात कर रहे थे. 

लेकिन मुद्दा ऐसा था कि जिस पर फैसला लेना आसानी से संभव नहीं था तो उन्होंने कहलवाया कि हम नागपुर में मिल सकते हैं. डॉ हेडगेवार ने ये भी कहा कि, “ये सही है कि वातावरण बड़ा ही अनुकूल है. लेकिन क्या हम आजादी की लड़ाई को तैयार हैं? शुरू करने के लिए हमें कम से कम 50 प्रतिशत तो तैयार होना ही चाहिए. सुभाषचंद्र बोस के पास कितनी क्षमता है? अगर हम आंशिक भी तैयार नहीं हैं तो हम दूसरों के समर्थन के भरोसे पर निर्भर नहीं रह सकते”. 

इस बयान में कहीं इनकार नहीं है, बल्कि संभावना है और नेताजी बोस की क्षमता की बात इसलिए क्योंकि अब वो कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं थे और तब तक आजाद हिंद फौज का नेतृत्व रासबिहारी बोस ने उन्हें सौंपा नहीं था, सो ऐसे सवाल लाजिमी थे.

लेकिन फिर नेताजी की तरफ से पत्र आया कि वो बम्बई में मिल सकते हैं, लेकिन ये पत्र संघ प्रमुख को देरी से मिला, मगर उनकी तबियत खराब थी सो नहीं जा पाए. ऐसे में दशकों बाद बालाजी हुद्दार ने आरोप लगाया था कि हेडगेवार नेताजी बोस की मदद नहीं करना चाहते थे. जबकि हकीकत ये भी थी कि जो बालाजी हुद्दार ब्रिटिश आर्मी की एक यूनिट के सिपाही के तौर पर खुद स्पेन में लड़कर आया था, अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई छेड़ने की उसकी बात पर यकीन कैसे किया जा सकता था. हालांकि एक बार पहले भी नेताजी बोस से महाराष्ट्र में ही हेडगेवार से मिलने की बात हुई थी, लेकिन बोस ने बाद में ये कहकर मना कर दिया था कि कांग्रेस के कुछ नेता ऐसा नहीं चाहते हैं.

आखिरकार नेताजी सुभाषचंद्र बोस हेडगेवार से मिलने नागपुर आए तो जरूर मगर ठीक उस रात को जो उनकी आखिरी रात थी. नेताजी बोस जब आए तब हेडगेवार बेहोशी जैसी स्थिति में थे, कभी आंखें खोल देते थे, कभी आंखें देर तक बंद रहती थीं. नेताजी थोड़ी देर उनके सिरहाने बैठकर चले गए. 

दावा तो किया जाता है कि लाला लाजपत राय ने भी उनसे अनुशीलन समिति जैसा एक संगठन खड़ा करने के लिए कहा था, लेकिन हेडगेवार मानो अपनी दिशा तय कर चुके थे. उन्हें अहिंसा के रास्ते पर ही चलना था और पहले संगठन का विस्तार देश के कोने-कोने तक पहुंचाना था.

पिछली कहानी: हैदराबाद के निजाम की वजह से RSS को मिला गुरु गोलवलकर जैसा नेतृत्व?

—- समाप्त —-



Source link

Tags: appealBosefreedomhedgewarmovementntcpplRSSSavarkarStoryyearsअपलअहसउठउठओ..ककशवटलकरडटपरबसरहशसतरसघसलसवरकरहडगवर
Share196Tweet123Send

Related Posts

दिवाली के मौके पर घर पर बनाएं बंगाल की फेमस मिठाई संदेश, जान लें इसकी आसान सी रेसिपी
Hindi News

दिवाली के मौके पर घर पर बनाएं बंगाल की फेमस मिठाई संदेश, जान लें इसकी आसान सी रेसिपी

October 29, 2026
सायरन के लगातार शोर से तंग पड़ोसी ने कार जलाई:पहले पेट्रोल डालकर आग लगाई फिर वीडियो बनाया, गुजरात के मोरबी का मामला
Hindi News

सायरन के लगातार शोर से तंग पड़ोसी ने कार जलाई:पहले पेट्रोल डालकर आग लगाई फिर वीडियो बनाया, गुजरात के मोरबी का मामला

October 29, 2026
Ukraine Train Attack | Russia Drone Strike Hits Central Ukraine Station
Hindi News

Ukraine Train Attack | Russia Drone Strike Hits Central Ukraine Station

October 29, 2026
लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर पर हमला:हमलावरों ने परिवार के साथ रेस्टोरेंट पर घेरा, जमकर की फायरिंग – Attack On A Property Dealer In Ludhiana
Hindi News

लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर पर हमला:हमलावरों ने परिवार के साथ रेस्टोरेंट पर घेरा, जमकर की फायरिंग – Attack On A Property Dealer In Ludhiana

October 29, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time LIVE: 3 Free Apps To Find The Moon Amid Cloudy Skies In Delhi-NCR

Karwa Chauth 2026 Moonrise Time LIVE: 3 Free Apps To Find The Moon Amid Cloudy Skies In Delhi-NCR

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

0
WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time LIVE: 3 Free Apps To Find The Moon Amid Cloudy Skies In Delhi-NCR

Karwa Chauth 2026 Moonrise Time LIVE: 3 Free Apps To Find The Moon Amid Cloudy Skies In Delhi-NCR

October 29, 2026
दिवाली के मौके पर घर पर बनाएं बंगाल की फेमस मिठाई संदेश, जान लें इसकी आसान सी रेसिपी

दिवाली के मौके पर घर पर बनाएं बंगाल की फेमस मिठाई संदेश, जान लें इसकी आसान सी रेसिपी

October 29, 2026
सायरन के लगातार शोर से तंग पड़ोसी ने कार जलाई:पहले पेट्रोल डालकर आग लगाई फिर वीडियो बनाया, गुजरात के मोरबी का मामला

सायरन के लगातार शोर से तंग पड़ोसी ने कार जलाई:पहले पेट्रोल डालकर आग लगाई फिर वीडियो बनाया, गुजरात के मोरबी का मामला

October 29, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Karwa Chauth 2026 Moonrise Time LIVE: 3 Free Apps To Find The Moon Amid Cloudy Skies In Delhi-NCR
  • दिवाली के मौके पर घर पर बनाएं बंगाल की फेमस मिठाई संदेश, जान लें इसकी आसान सी रेसिपी
  • सायरन के लगातार शोर से तंग पड़ोसी ने कार जलाई:पहले पेट्रोल डालकर आग लगाई फिर वीडियो बनाया, गुजरात के मोरबी का मामला
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.