उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में राजा-महाराजा बनने और इलाके में अपना नाम कमाने के शौक में एक डॉक्टर ने महज 1200 स्क्वायर फीट की जगह में 14 मंजिला बिल्डिंग तान दी. आसमान को छूती किलानुमा बिल्डिंग को देख जब आसपास के लोगों ने विरोध जताया तो बिल्डिंग बनाने का काम रुका. इतना ही नहीं, डॉक्टर को बिल्डिंग बनाने के अलावा शादी करने के भी शौक था. उसने इसी बिल्डिंग में रहने के लिए एक-एक करके 4 शादियां कर लीं. पत्नियों से उसके 6 बच्चे भी हैं.
Source link


























