
सुकांत मजूमदार, अध्यक्ष, प. बंगाल बीजेपी
कोलकाता: संदेशखाली मामले में टीएमसी नेता शेख शाहजहां की गिरफ्तारी पर भारतीय जनता पार्टी का रिएक्शन सामने आया है। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि बीजेपी और संदेशखाली की माताओं-बहनों के लगातार आंदोलन के चलते शाहजहां शेख की गिरफ्तारी हुई है। पहले तो यह सरकार मान ही नहीं रही थी कि ऐसा कुछ हुआ है।
बता दें कि संदेशखाली में महिलाओं के यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपी तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख को बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर भीड़ के हमले के बाद से ही शाहजहां शेख फरार था और पुलिस को 50 दिन से भी अधिक वक्त से उसकी तलाश थी।
पुलिस ने बताया कि शेख को उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखा में एक घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने के बाद उसे बशीरहाट अदालत ले जाया गया। वह फिलहाल हवालात में है और उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। शाहजहां शेख की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संदेशखालि के लोग लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











