कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. मुरलीधरन ने रविवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि जब तक शशि थरूर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर अपना रुख नहीं बदलते, तब तक उन्हें तिरुवनंतपुरम में पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाएगा.
एजेंसी के मुताबिक कांग्रेस नेता मुरलीधरन ने ये भी साफ कर दिया कि थरूर अब ‘हम हमारे नहीं रहे’. उन्होंने कहा कि थरूर कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सदस्य जरूर हैं, लेकिन उनके हालिया बयानों और रुख ने पार्टी की आंतरिक एकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा कि कांग्रेस सांसद के खिलाफ क्या कार्रवाई की जरूरत है?
ये बयान तब आया जब मीडिया ने मुरलीधरन से शशि थरूर के उस बयान पर सवाल किया जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘देश पहले आता है और पार्टी देश को बेहतर बनाने का माध्यम है.
क्या कहा था शशि थरूर ने?
कोच्चि में एक कार्यक्रम के दौरान शशि थरूर ने कहा था कि कई लोग उनकी आलोचना इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में देश और सीमाओं से जुड़े घटनाक्रम पर सशस्त्र बलों और केंद्र सरकार का समर्थन किया. शशि थरूर ने यह भी कहा कि मैं अपने रुख पर कायम रहूंगा, क्योंकि मुझे लगता है कि यह देशहित में सही है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब कोई राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में अन्य पार्टियों के साथ सहयोग की बात करता है, तो अपनी ही पार्टी को यह बात विश्वासघात जैसी लगती है, जो एक बड़ी समस्या बन जाती है.
—- समाप्त —-















![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)












