रूस ने वेनेजुएला के तट से दूर एक तेल टैंकर को एस्कॉर्ट करने के लिए एक ‘पनडुब्बी और अन्य नौसैनिक संपत्ति’ भेजी हैं, जो ‘अमेरिका-रूस संबंधों में एक नया फ्लैशपॉइंट बन गया है.’ वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है. रूस ने वेनेजुएला के पास फंसे अपने एक पुराने तेल टैंकर को सुरक्षा देने के लिए सबमरीन और नौसैनिक संपत्तियां भेजी हैं. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, यह टैंकर अमेरिका और रूस के बीच तनाव का नया केंद्र बन गया है. अमेरिकी कोस्ट गार्ड पिछले दो हफ्तों से अटलांटिक महासागर में इस जहाज का पीछा कर रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक, एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा, रूस ने एक खाली, जंग लगे तेल टैंकर को एस्कॉर्ट करने के लिए एक पनडुब्बी और अन्य नौसैनिक संपत्ति भेजी है, जो अमेरिका-रूस संबंधों में एक नया फ्लैशपॉइंट बन गया है.
बेला 1 नाम का यह टैंकर वेनेजुएला में तेल लोड करने में विफल रहा और अब रूस की ओर बढ़ रहा है. अमेरिका इस ‘डार्क फ्लीट’ के जरिए होने वाले अवैध तेल व्यापार को रोकना चाहता है.
—- समाप्त —-



























