वुमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज दुबई के स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीता है और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच के लिए टीम इंडिया ने प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है। प्रतिका रावल इस मैच में नहीं खेल रही हैं। उनकी जगह जी कमलिनि को मौका मिला है।
इस टूर्नामेंट में भारत और श्रीलंका, दोनों ही टीमें अब तक एक भी मैच नहीं हारी हैं। भारत ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि श्रीलंका ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को रोमांचक मैच में मात दी। पिछली बार 2024 के एशिया कप फाइनल में जब ये दोनों टीमें आमने-सामने थीं, तब श्रीलंका ने जीत हासिल की थी।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम 8वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरी है। टीम इससे पहले 7 बार यह खिताब अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है और दोनों टीमों की कप्तान इस बड़े मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब देखना ये होगा कि फाइनल मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है।
एशिया कप फाइनल के लिए भारत और श्रीलंका महिला टीमों का स्क्वॉड
भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, प्रेमा रावत, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, गुनालन कमलिनी
श्रीलंका महिला टीम: चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, विशमी गुणरत्ने, देवमी विहंगा, काव्या कविंदी, चेतना विमुक्ति
Latest Cricket News










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











