
Homemade protein hair mask
अक्सर बालों की निरंतर बेहतर देखभाल करने के बाद भी आपके बाल डैमेज और बेजान रहते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो समझ जाएं कि आपके बालों को और प्रोटीन की जरूरत है। दरअसल, हमारे बाल एक प्रकार के प्रोटीन से बने होते हैं जिसे ‘कैरोटीन’ कहा जाता है। इस कैरोटीन की मौजूदगी के कारण हमारे बाल स्वस्थ और मजबूत रहते हैं। अगर आप भी अपने बालों को मजबूत के साथ-साथ चमकदार और रेशमी बनाना चाहते हैं तो घर पर ही आसान तरीके से प्रोटीन हेयर मास्क बना सकते हैं। चावल, मेथी का बीज और अलसी के बीज से बना यह प्रोटीन मास्क आपके बालों को जड़ से मजबूत बनाएगा। चलिए आपको बताते हैं आप ये प्रोटीन हेयर मास्क कैसे बनाएं?
इस प्रोटीन मास्क का नियमित इस्तेमाल करने से आपके बाल कम टूटेंगे। साथ ही नए बालों को बढ़ाने में मदद करता है। किसी भी तरह के केमिकल ट्रीटमेंट यानी कलरिंग, रिबॉन्डिंग, स्ट्रेटनिंग, एक्स्ट्रा आयरनिंग, कलरिंग और बोर्डिंग आदि के कारण बालों के डैमेज होने पर महीने में एक या दो बार इस प्रोटीन हेयर ट्रीटमेंट को करें। इससे आपको जरूर लाभ मिलेगा
जवानी में ही पक गए हैं बाल, इस जड़ी-बूटी का करें इस्तेमाल; बिना किसी साइड इफेक्ट के मिनटों में मिलेंगे काले बाल
प्रोटीन हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री
- 3 बड़े चम्मच अलसी का बीज
- आधा कप चावल,
- 2 चम्मच मेथी का बीज
- 2 बड़े चम्मच नारियल तेल
नारियल के तेल में इन दो ख़ास चीज़ों को मिलाकर बनाएं होममेड ऑयल, इस्तेमाल से गंजे सिर पर भी आ जाएंगे बाल
ऐसे बनाएं होममेड प्रोटीन हेयर मास्क
होममेड प्रोटीन हेयर मास्क बनाने के लिए 3 बड़े चम्मच अलसी का बीज, आधा कप चावल और 2 चम्मच मेथी का बीज लें। इन सभी सामग्रियों को एक बाउल में डालकर सबसे पहले मीडियम आंच पर 5 से 7 मिनट के लिए उबाल लें। जब ये उबल जाएं तब इन सभी सामग्रियों को ग्राइंडर जार में डालें और उसमें एक ग्लास पानी डालें। अब इन्हें बारीकी से ग्राइंड करें। जब पीस कर हो जाए तो एक बाउल में इस पेस्ट को निकालें। अब एक कॉटन के कपड़े में इस पेस्ट को डालें और एक बाउल में अच्छी तरह से इसे स्क्वीज़ करें। इसे तब तक निचोड़े जब तक प्रोटीन पेस्ट अच्छी तरह निकल न जाये।
इसके बाद अब इस पेस्ट में 2 बड़े चम्मच नारियल तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को एक बार फिर अच्छी तरह से मिलाएं। अब अपने बल को मिडल पार्टिंग करें और नीचे से थोड़ा थोड़ा बाल कर ये प्रोटीन मास्क लगाना शुरू करें। इस मास्क को लगाने के 30 से 40 मिनट के बाद अपने हेयर को सिर्फ पानी से वॉश करें। हफ्ते में जितने दिन आप हेयर को वॉश करेंगे उतने दिन इस इस प्रोटीन मास्क को अपन बालों पर लगाएं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
कम उम्र में ही दिखने लगी हैं झुर्रियां तो इन चीज़ों का करें इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में लूज स्किन से मिलेगा छुटकारा
Latest Lifestyle News




























