
रूखी त्वचा से कैसे छुटकारा पाएं?
सर्दियों के मौसम में त्वचा का रूखापन अक्सर बढ़ जाता है। ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे-महंगे केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर बैठे-बैठे भी आसानी से अपनी रूखी त्वचा को मुलायम बना सकते हैं? ड्राई स्किन के लिए ज्यादा पैसे खर्च किए बिना फेस पैक बनाया जा सकता है। आइए औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
एवोकाडो फेस पैक रेसिपी- एवोकाडो फेस पैक बनाने के लिए आपको हाफ पका हुआ एवोकाडो, 1-2 स्पून शहद, 1-2 स्पून दूध और हाफ स्पून बादाम का तेल चाहिए होगा। सबसे पहले पके हुए एवोकाडो को अच्छी तरह से मैश कर लीजिए। अब एक कटोरी में मैश्ड एवोकाडो, शहद, दूध और बादाम का तेल निकाल लीजिए। आपको इन सभी नेचुरल चीजों को मिक्स करके एक चिकना पेस्ट तैयार कर लेना है।
कैसे करना चाहिए इस्तेमाल- सबसे पहले फेस वॉश कर लीजिए। अब साफ चेहरे पर इस फेस पैक को अप्लाई कर लीजिए। अगर आप चाहें, तो गर्दन वाले हिस्से पर भी इस फेस पैक को लगा सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखिए। 20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के लिए गुनगुना पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
दूर हो जाएगा त्वचा का रूखापन- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एवोकाडो फेस पैक आपकी त्वचा को नमी देने में कारगर साबित हो सकता है। इस फेस पैक की मदद से आप अपनी रूखी त्वचा को मुलायम बना सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप पोषक तत्वों से भरपूर इस फेस पैक को एक हफ्ते में 1-2 बार यूज कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना बिल्कुल भी नहीं भूलना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Latest Lifestyle News

























