
Breaking News
लखनऊ: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव आयोग पर धांधली करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने जिस आदित्य श्रीवास्तव जिक्र करते हुए चार जगहों पर वोटर होने का दावा किया था। उसने इंडिया टीवी से बात की। आदित्य ने बताया है कि वो लखनऊ के रहने वाले हैं और 2016 में मुंबई में रहते थे। इसी दौरान मुंबई के वोटर बने और 2019 के लोकसभा चुनाव में वोटिंग की। 2021 के बाद आदित्य मुंबई से बेंगलुरू शिफ्ट हो गए। सबसे बड़ी बात यह है कि आदित्य ने खुद ही चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपनी डिटेल अपडेट की थी। आदित्य ने कहा कि राहुल गांधी को उनकी पर्सनल डिटेल शेयर नहीं करनी चाहिए थी।



























