वाराणसी के सिवर लाइन और मैनहॉल इन दिनों भारी मात्रा में मलबा और बालू भरी बोरियो को उगल रहे है. ऐसा दवा कोई और नहीं, बल्कि वाराणसी नगर निगम के तमाम भाजपा के पार्षद, वाराणसी के मेयर और वाराणसी नगर निगम के नगर आयुक्त कर रहे हैं. दरअसल पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद जलभराव की भारी समस्या वाराणसी के शहरी क्षेत्रो में देखने को मिली थी. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुई थी. जब इसकी जांच हुई तो पता चला कि मैनहोल और मेन सीवर लाइन से भारी मात्रा में मलबा और बालू भारी दर्जनों बोरियां निकल रही हैं. अब दावा किया जा रहा है कि इसके पीछे जानबूझकर वाराणसी नगर निगम को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. जिसके खिलाफ नगर निगम के अधिशासी अभियंता की ओर से संबंधित थाने में मुकदमा पंजीकृत करने के लिए प्रार्थना पत्र भी दे दिया गया.
आपको जानकर हैरानी होगी कि बनारस के मैनहोल और मुख्य सीवर लाइन इन दोनों गंदगी और गाद नहीं, बल्कि बालू भरी बोरियां और ढेर सारा मलबा उगल रही है. भाजपा के तमाम पार्षद, मेयर और नगर आयुक्त ने दावा किया है कि इसी कारण से सीवर चोक हो रहा था और बोतल लोगों की समस्या पैदा हो जा रही थी. उन्होंने दावा किया कि काशी की छवि को योजनाबद्ध तरीके से धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है. सीवर लाइनों की सफाई के दौरान शिवाला, सरायनंदन, नगवा समेत आधा दर्जन वार्डों में मुख्य सीवर लाइनों के भीतर बालू की बोरियां, लकड़ी का बुरादा, पत्थर, प्लाई और प्लास्टिक की सामग्री ठूंसी हुई मिली है. प्रथम दृष्टया यह किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा प्रतीत हो रहा है. मुख्य मार्ग की सीवर लाइन जाम होने के कारण सहायक गलियों में सीवर का पानी ओवरफ्लो करने लगा था. जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ और जलभराव का दृश्य बना. नगर निगम प्रशासन ने इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ एफआईआर (प्राथमिकी) दर्ज कराने हेतु पुलिस को लिखित तहरीर सौंप दी है.
महापौर अशोक कुमार तिवारी, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शनिवार को पार्षदों और अधिकारियों के साथ शिवाला वार्ड में अग्रवाल रेडियों के समीप मौका मुआयना किया. वाराणसी के मे और अशोक तिवारी ने बताया कि कई जगह वॉटर लॉगिंग की समस्या की जांच कराई गई तो पता चला कि वहां मेन सीवर लाइन को बालू की बारी से भराकर जाम कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि वायरल बुखार की तरह ही लगातार पिछले 10 दिनों से वाराणसी नगर निगम और जलकल को बदनाम करने की कोशिश के लिए अभियान देखा गया. विपक्षी दलों की साजिश के सवाल पर वे अनिभिज्ञ हो गए और बताया कि आगामी 6 महीने में वाराणसी में सीवर जल की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी.
वही नगवा वार्ड के बीजेपी पार्षद ने बताया कि वॉटर लॉगिंग कहीं नहीं लगता था. अभी 100 करोड़ रूपयो का प्रोजेक्ट पास है. बारिश के बाद काम भी शुरू हो जाएगा. उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में भी वॉटर लॉगिंग की समस्या की जांच की गई तो पाया गया की जगह-जगह चेंबर में बालू के बोरे मिले. उन्होंने कहा कि इसके पीछे साजिश किसी की सफल नहीं होगी. जनता भी साजिश को समझ चुकी है. जांच के बाद ऐसा काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी.
वही वाराणसी नगर निगम के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि वॉटर लॉगिंग की समस्या के बाद सफाई जब कराई गई तो देखा गया कि कई बोरी मालवा मैनहोल के अंदर मिला है. ऐसा लग रहा है कि जानबूझकर किसी के द्वारा मैनहोल को शो करने का प्रयास किया गया है. उन्होंने बताया कि शरारत करने वालों के खिलाफ नगर निगम की ओर से प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी.
—- समाप्त —-









![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











