
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, ‘मैं मरना चाहता हूं मेरे दोस्तों। मैंने अपने देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाया है, और अब मुझे आराम की ज़रूरत है।’
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं काटजू
मार्कंडेय काटजू अपने सोशल मीडिया पोस्ट और टिप्पणियों के लिए चर्चा में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद यूजर्स की टिप्पणियों का भी जवाब देते हैं, जोकि कई बार काफी फनी होता है। लेकिन इस बार काटजू ने जो पोस्ट किया, उस पर तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोग जानना चाह रहे हैं कि काटजू ने ये पोस्ट किसी मजाक में किया है या फिर सच में वह ऐसा महसूस कर रहे हैं। क्योंकि काटजू के पोस्ट कई बार मजाकिया लहजे में किए हुए होते हैं।
कॉपी अपडेट हो रही है…
Latest India News


























