{“_id”:”6959fa06fc7cf17757081530″,”slug”:”cm-nayab-singh-saini-political-stature-has-risen-rapidly-bjp-considers-him-a-key-figure-mission-punjab-2026-01-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मिशन पंजाब: राजनीति में तेजी से बढ़ा कद…इसलिए पंजाब में सैनी को अहम मान रही भाजपा; इस कसौटी पर बैठते हैं फिट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

CM Nayab Singh Saini
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पंजाब में 2027 की शुरुआत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने रणनीति तेज कर दी है। चुनाव से पहले राज्य में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की जिम्मेदारी पार्टी हाईकमान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री रविवार को पहली बार पंजाब जाकर सीधे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री पटियाला जिले की घनौर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। यह पहला मौका होगा जब वे पंजाब में संगठनात्मक स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से औपचारिक संवाद करेंगे।
इससे पहले वे पंजाब में किसान समूहों, सामाजिक संगठनों, युवा वर्ग और कारोबारी संस्थाओं के साथ अलग-अलग बैठकों में शामिल होते रहे हैं। रविवार के दौरे में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सिर्फ पटियाला तक सीमित नहीं रहेगा।


























