मादुरो के बाद क्या होगा वेनेजुएला का:अमेरिका कैसा शासन चलाने का कर रहा इशारा, किसके हाथ में जा सकती है सत्ता? – What Next For Venezuela As Us Captures President Nicolas Maduro Political Oil Economical Scenario Trump Plan
{“_id”:”695a615876a6a59f41098a62″,”slug”:”what-next-for-venezuela-as-us-captures-president-nicolas-maduro-political-oil-economical-scenario-trump-plan-2026-01-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मादुरो के बाद क्या होगा वेनेजुएला का: अमेरिका कैसा शासन चलाने का कर रहा इशारा, किसके हाथ में जा सकती है सत्ता?”,”category”:{“title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”}}
अमेरिका इस पूरे अभियान के तहत मादुरो को काराकास से न्यूयॉर्क ला रहा था, तब वेनेजुएला में क्या चल रहा था? मादुरो के हटने के बाद वहां क्या हालात पनपे हैं? डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के शासन और उसके नियंत्रण को लेकर क्या एलान किया है? अमेरिका आगे किसे वेनेजुएला के सत्ता की चाभी सौंप सकता है? इसके अलावा इस देश में आगे क्या हालात होने वाले हैं? आइये जानते हैं…
अमेरिका के वेनेजुएला पर हमले के बाद अब क्या होगा देश का हाल। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिका ने शनिवार (3 जनवरी) को एक गुप्त अभियान में वेनेजुएला के अंदर अपने विशेष बल- डेल्टा फोर्स को भेजकर देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को बंधक बना लिया। इस अभियान के दौरान वेनेजुएला में कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले भी किए गए। बाद में मादुरो और उनकी पत्नी को यूएसएस इवो जिमा नाम के एक युद्धक जहाज पर ले जाया गया, जहां से दोनों को न्यूयॉर्क पहुंचाया गया। मादुरो के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं। इनमें से एक में मादुरो कैमरे के सामने हैप्पी न्यू ईयर कहते दिख रहे हैं।
Trending Videos
इस पूरे घटनाक्रम के बीच यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर जब अमेरिका इस पूरे अभियान के तहत मादुरो को काराकास से न्यूयॉर्क ला रहा था, तब वेनेजुएला में क्या चल रहा था? मादुरो के हटने के बाद वहां क्या हालात पनपे हैं? डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के शासन और उसके नियंत्रण को लेकर क्या एलान किया है? अमेरिका आगे किसे वेनेजुएला के सत्ता की चाभी सौंप सकता है? इसके अलावा इस देश में आगे क्या हालात होने वाले हैं? आइये जानते हैं…
ये भी पढ़ें: वेनेजुएला पर अमेरिका ने कैसे हमला किया?: युद्धपोत, CIA…डेल्टा फोर्स, ऐसे हुई मादुरो को बंधक बनाने की तैयारी