
शरद पवार के साथ बाबाजानी दुर्रानी
मुंबईः महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से अजीत पवार गुट को बड़ा झटका लगा है। एनसीपी (अजित गुट) के बड़े मुस्लिम चेहरे बाबाजानी दुररानी शरद पवार गुट वाली एनसीपी में शामिल हो गए हैं। दुररानी ने शुक्रवार को संभाजीनगर दौरे के दौरान शरद पवार से मुलाकात की थी। आज उन्होंने शरद पवार की उपस्थिति में एनसीपी (शरद गुट) में शामिल हुए।
अजीत पवार पर लगाया ये आरोप
दुर्रानी ने कहा कि अजित गुट विपरीत विचारधारा के साथ खड़ी है। इसलि वह पार्टी छोड़ रहे हैं। बाबाजानी दुर्रानी वर्तमान में अजित पवार गुट के परभणी जिला अध्यक्ष थे और उनका विधान परिषद का कार्यकाल हाल ही में समाप्त हुआ है।



























