
अमृत स्नान के पांचवे दिन 29 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया स्नान
Kumbh Mela 2025: प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। प्रशासन की तरह से दिए गए आंकड़े के अनुसार, अमृत स्नान के पांचवे दिन 29 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा नदी में स्नान किया। शुक्रवार को शाम छह बजे तक 29 लाख 10 हजार लोगों ने स्नान किया। प्रशासन ने बताया कि 13 जनवरी से अब तक सात करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं। शुक्रवार को 10 लाख से अधिक कल्पवासी अमृत स्नान किए। जबकि 19 लाख 10 हजार तीर्थयात्रियों ने गंगा स्नान किया।
बता दें कि 14 जनवरी को महाकुंभ में पहला अमृत स्नान किया था। मकर संक्रांति पर पहले अमृत स्नान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई थी। 14 जनवरी को शाम तक 3.5 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। महाकुंभ 26 फरवरी तक जारी रहेगा।





























