
जिरिबाम में सुरक्षाबलों के जवान
मणिपुर के जिरीबाम इलाके में असम राइफल और सीआरपीएफ ने 10 हथियारबंद उपद्रवियों को मार गिराया। हथियारों से लैश कुकी उपद्रवियों ने सीआरपीएफ पोस्ट पर हमला किया था। इसके बाद सीआरपीएफ और असम राइफल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 10 उपद्रवियों को मार गिराया। उपद्रवियों के हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ है।
मणिपुर में उप्रदवी इससे पहले भी कई बार सुरक्षाबलों के ठिकाने पर हमला कर चुके हैं। पुलिस थाने में हमला कर कई बार हथियार भी लूटे गए, लेकिन इस बार सुरक्षाबल तैयार थे और उपद्रवियों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। मणिपुर में कुकी और मैतेयी समुदाय के बीच शुरू हुआ संघर्ष हिंसक रूप ले चुका है और पिछले कई महीनों से यहां लगातार हिंसा हो रही है।
इंफाल में किसान घायल
इंफाल पूर्व जिले में सोमवार सुबह उग्रवादियों ने पास की पहाड़ियों से गोलीबारी की, जिसमें खेत में काम कर रहा एक किसान घायल हो गया। जातीय संघर्ष से प्रभावित मणिपुर की इंफाल घाटी में खेतों में काम कर रहे किसानों पर पहाड़ी इलाकों के उग्रवादियों ने लगातार तीसरे दिन हमला किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलों के कारण घाटी के बाहरी इलाकों में रहने वाले कई किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं और इससे धान की फसल की कटाई प्रभावित हो रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की घटना सुबह करीब 9:20 बजे हुई।
समीपवर्ती कांगपोकपी जिले के पहाड़ी इलाकों से उग्रवादियों ने इंफाल पूर्व जिले के याइंगंगपोकपी शांतिखोंगबन क्षेत्र में धान के खेतों में काम कर रहे किसानों पर गोलीबारी की, जिसमें एक किसान के हाथों में छर्रे लग गए। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और जवाबी कार्रवाई की गई। कुछ देर तक गोलीबारी होती रही। घायल किसान को उपचार के लिए याइंगंगपोकपी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। चुराचांदपुर जिले में शनिवार को भी पहाड़ी इलाकों से उग्रवादियों द्वारा गोलीबारी की गई थी। विष्णुपुर जिले के सैटोन में धान के खेत पर काम करते समय 34 वर्षीय एक महिला किसान की गोली लगने से मौत हो गई थी। इंफाल पूर्व जिले के सनसाबी, सबुंगखोक खुनौ और थमनापोकपी इलाकों में रविवार को भी इसी तरह के हमले किए गए। पिछले वर्ष मई से इंफाल घाटी में मेइती और कुकी समुदाय के लोगों के बीच शुरू हुए जातीय संघर्ष में अब तक 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। भाषा यासिर मनीषा मनीषा 1111 1302 इंफाल नननन














![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











