उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में चाइनीज मांझे से एक युवक का गला कट गया. पीड़ित बाइक से अपने घर आ रहा था. तभी अचानक चाइनीज मांझा उसके घले में फंस गया और गला कटते ही वो बाइक से नीच गिर गया.
मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उठाया और पास के अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने 11 टांके लगाए और उसकी जान बचाई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे.
चाइनीज मांझे से कटी युवक की गर्दन
यह घटना सैनी कोतवाली के सिराथू कस्बा के ओवरब्रिज की है. मकर संक्रांति के पर्व पर कुछ लोग अपनी छतों से पतंग उड़ा रहे थे. तभी केसौवापुर गांव का रहने वाला 26 वर्षीय उदित पटेल अपने ससुर से मिलकर घर आ रहा था.
जैसे ही उदित अपनी बाइक से सिराथू ओवरब्रिज के पुल पर चढ़े तभी अचानक उनकी गर्दन पर चाइनीज मांझा आ गया. जिससे उसकी गर्दन में कट गई और वो लहूलुहान होकर सड़क पर गिरकर तड़पने लगा.
डॉक्टर ने 11 टांके लगाकर बचाई जान
राहगीरों ने दौड़कर घायल उदित को उठाया और नजदीकी के अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टर ने बताया कि युवक के 11 टांके लगे हैं. प्रत्यक्षदर्शी ने राजेंद्र कुमार मिश्रा बताया कि उदित जैसे ही ओवर ब्रिज में चढ़े और बीच पुल पर उनके गले पर चाइनीज मांझा फंस गया. तुरंत ही हमने अपनी गाड़ी रोकी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया.











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











