
इंटुएटिव मशीन्स ने अपने पहले स्पेसक्राफ्ट को चांद पर उतारा, जश्न मनाते वैज्ञानिक
भारत के चंद्रयान-3 के बाद अब अमेरिका ने चंद्रमा के साउथ पोल को छू लिया है। अमेरिका की प्राइवेट कंपनी इंटुएटिव मशीन्स ने अपने पहले स्पेसक्राफ्ट नोवा-सी लैंडर को चांद की सतह पर उतार दिया है। इसके रॉकेट का नाम ओडिसियस अतरिक्ष यान है। इसके साथ ही इंटुएटिव मशीन्स चांद लैंड करने वाली पहली कर्मशियल कंपनी बन गई है। चांद के साउथ पोल को छूनेवाला अमेरिका दुनिया का दूसरा देश बन गया है।
भारतीय समयानुसार सुबह 4 बजकर 53 मिनट पर स्पेसक्राफ्ट चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड हुआ। इंटुएटिव मशीन्स को यह मिशन अगले सात दिनों तक एक्टिव रहेगा। बता दें कि इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान आयोग के चंद्रयान-3 की 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग हुई थी।
Latest World News


























