दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक Elon Musk को लेकर रविवार को खबर आई कि वह चीन पहुंचे. उनकी यह खबर कई लोगों को हैरान करने वाली है क्योंकि Elon Musk पहले भारत आने वाले थे. भारत आने के प्लान को टालकर वे चीन पहुंच गए.
Elon Musk एक अघोषित यात्रा पर चीन पहुंचे और चीन में वे Tesla को लेकर नया प्लान बनाकर ले गए हैं. वे फुल सेल्फ ड्राइविंग (FSD) सॉफ्टवेयर के रोलआउट और डेटा ट्रांसफर को लेकर बातचीत करेंगे.
चीनी प्रधानमंत्री से की मुलाकात
रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि चीनी मीडिया के मुताबिक, उन्होंने बीजिंग में प्रधानमंत्री ली कियांग से मुलाकात की. इस मीटिंग के दौरान ली ने मस्क ने कहा कि चीन में टेल्सा के डेवलपमेंट को अमेरिका-चीन आर्थिक और व्यापार सहयोग का सफल उदाहरण माना जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Elon Musk के X का बड़ा कदम, भारत में बंद किए 2 लाख से ज्यादा अकाउंट, भूलकर भी ना करें ये गलती
X प्लेटफॉर्म पर Elon Musk ने किया पोस्ट
Elon Musk ने चीनी प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया और खुशी जाहिर की है. इस पोस्ट में उन्होंने चीन के प्रधानमंत्री के साथ एक फोटो भी शेयर किया.
Elon Musk ने किया पोस्ट
अमेरिका इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरर ने चार साल पहले अपने ऑटो-पायलेट सॉफ्टवेयर का ऑटोनोमस वर्जन फुल सेल्फ ड्राइविंग (FSD) को लॉन्च किया था, लेकिन कई कस्टमर की रिक्वेस्ट के बाद भी अभी तक इस सर्विस को चीन में उपलब्ध नहीं करा पाए हैं. चीन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक व्हीकल का बाजार है.
यह भी पढ़ें: Elon Musk ने खुद को बताया था ‘मोदी का फैन’, पढ़ें- इस बयान पर क्या बोले प्रधानमंत्री
भारत यात्रा को Elon Musk ने टाला
Elon Musk को भारत की यात्रा पर आना था, जिसके लिए 22 की तारीख तय की गई थी. हालांकि बाद में मस्क ने भारत दौरे को टाल दिया और फिर एक सप्ताह के अंदर ही वह अचानक भारत के पड़ोसी देश चीन की यात्रा पर पहुंच गए.



























