पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पैदा हुए तनाव के बीच इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के 22 सदस्यों ने पाकिस्तान छोड़ दिया है, जिनमें तीन राजनयिक भी शामिल हैं. सूत्रों का कहना है कि ये सभी राजनयिक अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत लौटे हैं.
बुधवार को सूत्रों भारतीय राजनयिकों के वापस लौटने की पुष्टि करते हुए कहा, ‘इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के 22 सदस्य भारत लौट आए हैं, जिनमें तीन राजनयिक भी शामिल हैं. सूत्रों ने ये भी बताया कि ये सभी लोग वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत लौट आए हैं.’
2 चरणों में हुई भारतीय राजनयिकों की वापसी
अंदरूनी सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय राजनयिक राहुल कुमार राकेश ने प्रतिनिधिमंडल की रवानगी की देखरेख की जो दो चरणों में हुई.
पहले चरण में एक भारतीय राजनयिक और आठ कर्मचारी तथा दो परिवार के सदस्य मंगलवार को वाघा के रास्ते भारत पहुंचे. तो दूसरे ग्रुप में दो और राजनयिक, 11 कर्मचारी तथा दो अतिरिक्त परिवार के सदस्य शामिल थे. ये सभी लोग बुधवार सुबह रवाना हो गए.
सूत्रों का कहना है कि इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग सीमित स्तर पर काम कर रहा है, क्योंकि स्थिति और बिगड़ने की आशंका के बीच एहतियाती उपाय लागू किए जा रहे हैं.












![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











