
ब्लैकहेड्स-वाइटहेड्स रिमूवल
अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो आपको अक्सर ही ब्लैकहेड्स या फिर वाइटहेड्स की समस्या का सामना करना पड़ता होगा। नाक के आसपास या फिर ठुड्डी के आसपास ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स विजिबल होते हैं। कुछ लोग ब्लैकहेड्स-वाइटहेड्स हटाने के लिए रिमूवल टूल का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रोसीजर थोड़ा पेनफुल भी होता है। ब्लैकहेड्स या फिर वाइटहेड्स हटाने के लिए आप इस घरेलू नुस्खे को भी आजमाकर देख सकते हैं।
यूज कर सकते हैं गर्म पानी
ब्लैकहेड्स या फिर वाइटहेड्स हटाने के लिए त्वचा की गहराई से साफ-सफाई करनी चाहिए। स्किन की डीप क्लीनिंग के लिए आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्म पानी से स्किन मुलायम हो जाएगी, जिससे ब्लैकहेड्स या फिर वाइटहेड्स रिमूव करना आसान हो जाएगा। त्वचा से जुड़ी इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए स्टीमिंग की मदद ली जा सकती है।
फॉलो करें ये प्रोसीजर
सबसे पहले एक कटोरी गर्म पानी में एक टॉवल हैंकी को अच्छी तरह से भिगोकर गीला कर लीजिए। अब आपको इस टॉवल को निचोड़कर ब्लैकहेड्स या फिर वाइटहेड्स वाले हिस्से पर लगाकर लेट जाना है। इसी स्टेप को हर एक-दो मिनट के बाद रिपीट करें। पांच से दस मिनट में आपकी त्वचा कोमल हो जाएगी। स्टीम लेकर भी आप अपनी स्किन को सॉफ्ट बना सकते हैं।
आसानी से निकल जाएंगे ब्लैकहेड्स-वाइटहेड्स
सॉफ्ट स्किन को दबाते हुए आप आसानी से ब्लैकहेड्स या फिर वाइटहेड्स को निकाल सकते हैं। इसके अलावा एक कटोरी में चुटकी भर हल्दी पाउडर, एक स्पून चावल का आटा, एक स्पून नींबू का रस और एक स्पून एलोवेरा जेल को निकालकर मिक्स कर लीजिए। आप गीली स्किन पर इस मिक्सचर से स्क्रबिंग करके भी ब्लैकहेड्स या फिर वाइटहेड्स को हटा सकते हैं। नेचुरली ब्लैकहेड्स या फिर वाइटहेड्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस घरेलू नुस्खे की मदद ली जा सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Latest Lifestyle News






























