ब्रिटिश प्रधानमंत्री के तौर पर अपने पहले महीने में, एंडी बर्नहम ने देश की सड़कों पर बेघर लोगों के सोने की समस्या को खत्म करने के वादे के तहत, अपनी सैलरी का 15 प्रतिशत हिस्सा बेघर लोगों की मदद करने वाली संस्थाओं को दान करने का संकल्प लिया।
बर्नहम, जिन्होंने 20 जुलाई को कीर स्टारमर से 10 डाउनिंग स्ट्रीट का कार्यभार संभाला। उन्होंने अपने सोशल मीडिया चैनलों का इस्तेमाल उन कामों को उजागर करने के लिए किया है, जो जीवन-यापन की लागत के संकट से निपटने पर उनके फोकस का हिस्सा हैं।
साप्ताहिक पत्रिका को क्या बताया?
बर्नहम ने बेघर लोगों के लिए फंड जुटाने के मकसद से बेची जाने वाली साप्ताहिक मैगजीन ‘बिग इश्यू’ को बताया, ‘लगभग 10 साल तक, मैंने ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर के तौर पर अपनी सैलरी का 15 प्रतिशत हिस्सा ग्रेटर मैनचेस्टर में बेघर लोगों की समस्या से निपटने के लिए दान किया।’
बर्नहम ने क्या कहा?
बर्नहम ने कहा कि वह अपनी प्रधानमंत्री की सैलरी से उतनी ही रकम दान करने का वादा कर रहे हैं। मैं अपने संसदीय क्षेत्र के सांसद के तौर पर मिलने वाली सैलरी का कुछ हिस्सा स्थानीय संगठनों को दान कर रहा हूं, लेकिन प्रधानमंत्री होने के नाते जो अतिरिक्त रकम मिलती है, उसे भी दान करूंगा।’
बेघर लोगों को लेकर क्या कहा?
उन्होंने कहा, ‘मैं किसी से भी ऐसा कुछ करने के लिए नहीं कहूंगा, जो मैं खुद करने के लिए तैयार न होऊं। मैं आगे बढ़कर नेतृत्व करना चाहता हूं। यह मुद्दा मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।’ बर्नहैम ने कहा कि वह ऐसे देश में नहीं रहना चाहते, जहां सड़कों के कोनों पर बेघर लोगों को सोते हुए देखना आम बात हो जाए।
उन्होंने आगे कहा, ‘ऐसी कई चीजें हैं, जो हम कर सकते हैं। हमने महामारी के दौरान इसे साबित कर दिया। हमें अब भी ऐसा ही करना चाहिए और यह हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए।’ ऐसा अनुमान है कि बर्नहैम अपने मेकरफील्ड निर्वाचन क्षेत्र में स्थानीय कार्यों और बेघर लोगों के लिए काम करने वाली संस्थाओं को 26,000 पाउंड से अधिक का दान देंगे।
बर्नहैम, जिन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं को संबोधित करने का अधिक सीधा तरीका अपनाया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल के पहले महीने के भीतर ही बिजली बिलों पर टैक्स कम कर दिया है। इंग्लैंड में बस किराए को 2 पाउंड तक सीमित कर दिया है, सब्सक्रिप्शन रद्द करना आसान बना दिया है। फर्जी छूटों पर नकेल कस दी है।









![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











