
बॉबी देओल
बॉबी देओल अब अपनी सेकेंड इनिंग को लेकर चर्चा में हैं और अब हीरो की जगह निगेटिव किरदारों से लाइमलाइट लूट रहे हैं। बॉबी देओल ने ‘आश्रम’ में ‘बाबा निराला’ के किरदार से सबको हैरान किया, फिर ‘एनिमल’ में अबरार बनकर छा गए और अब आर्यन खान की डायरेक्टोरियल सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अपने किरदार से सबको इंप्रेस करने में सफल रहे। एक तरफ जहां बॉबी देओल अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं तो दूसरी तरफ वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात करने में भी नहीं हिचकिचाते। पिछले दिनों बॉबी देओल ने अपनी जिंदगी के उस दौर के बारे में बात की, जब दो खूंखार बदमाशों की नजर उन पर थी। ये बदमाश कोई और नहीं रंगा और बिल्ला थे, जो बॉबी देओल को किडनैप करना चाहते थे। इसका खुलासा खुद बॉबी देओल ने किया है।
बॉबी देओल को किडनैप करना चाहते थे रंगा बिल्ला
1978 के दौरान पूरे देश में रंगा और बिल्ला का खौफ था। रंगा उर्फ जसबीर सिंह और बिल्ला उर्फ सुरजीत सिंह ने मिलकर दिल्ली में भाई-बहन संजय और गीता चोपड़ा का अपहरण करके उनका मर्डर कर दिया था, जिसके बाद 1982 में दोनों को फांसी की सजा दी गई। लेकिन, इससे पहले इन दोनों बदमाशों ने मुंबई में भी कई वारदातों को अंजाम दिया। दोनों ने मिलकर मुंबई में कई बच्चों को किडनैप किया और इनमें चाइल्डहुड फ्रेंड शामिल थे। बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था कि रंगा बिल्ला की नजर उन पर भी थी।
जब डर के साये में रहे बॉबी देओल
बॉबी देओल ने राज शमानी के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान खुलासा किया था कि जब वह छोटे थे तो उनके एक दोस्त को रंगा-बिल्ला नाम के किडनैपर ने किडनैप कर लिया था और फिर बाद में उसे एक पान की दुकान पर छोड़कर चले गए। बॉबी देओल के अनुसार, ये किडनैपर उनके दोस्त को नहीं बल्कि उन्हें किडनैप करना चाहते थे। जब धर्मेंद्र को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने बॉबी को कहीं भी आने-जाने से मना कर दिया था। यही नहीं, जब बॉबी कॉलेज पहुंचे, तब भी उन्हें 9 बजे के बाद बाहर जाने की परमिशन नहीं थी। सोशल मीडिया पर बॉबी का ये वीडियो वायरल हो रहा है।
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में बॉबी का जलवा
वर्कफ्रंट पर बात करें तो बॉबी देओल इन दिनों शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसमें उन्होंने अजय तलवार नाम के सुपरस्टार की भूमिका निभाई है। बॉबी देओल, बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी एक्टिव हैं और पिछले दिनों ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ और ‘कंगुवा’ जैसी फिल्मों में निगेटिव रोल के जरिए चर्चा में रहे। अब बॉबी देओल आलिया भट्ट स्टारर ‘अल्फा’ में भी नजर आएंगे।
ये भी पढ़ेंः पंकज धीरः किताबों में कर्ण की जगह छपती थी तस्वीर, बस्तर के मंदिर में लगी प्रतिमा, इन किरदारों में भी फूंकी जान
Latest Bollywood News










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)








