पंजाब के खन्ना के नजदीकी क्षेत्र दोराहा में बुधवार की रात करीब 8:30 बजे रेलवे रोड पर स्थित सुनारों की सबसे बड़ी दुकान परमजीत ज्वैलर्स की दुकान पर दो अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इससे दुकान के सारे शीशे टूट गए और काफी नुकसान हुआ। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार जब दुकानदार मणि अपनी दुकान बंद कर रहा था, तभी एक मोटरसाइकिल पर दो युवक मुंह बांधे हुए दुकान से बाहर आए और अपनी मोटरसाइकिल रोकी और पीछे बैठे युवक ने दुकान पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने अपनी रिवॉल्वर से पांच-छह फायर किए।












![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)












