
बिहार के बेगूसराय में एक करोड़ की लूट का सीसीटीवी सामने आया
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय की एक ज्वैलरी शॉप में हुई एक करोड़ रुपए की लूट मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है। इस फुटेज में दिख रहा है कि बंदूक की नोक पर किस तरह बदमाशों ने ज्वैलरी शॉप में लूट की।
क्या है पूरा मामला?
बेगूसराय के रतनपुर थाना क्षेत्र के जीडी कॉलेज रोड स्थित रत्न मंदिर दुकान में 21 दिसंबर को 5 बदमाशों ने हथियार के बल पर एक करोड़ की ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया। 5 बदमाश दुकान में ग्राहक बनकर आए थे और फिर हथियारों के बल पर उन्होंने लूटपाट की।
इस घटना के बारे में बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बेगूसराय पुलिस को सूचना मिली थी कि रतनपुर थाना क्षेत्र के हर-हर महादेव चौक रतन मंदिर पर ज्वैलरी की दुकान है। यहां पर किसी ने गोली चलाई है लूटपाट की है।
सूचना मिलने के 10 मिनट के अंदर ही पुलिस के सभी सीनियर अधिकारी वहां पहुंच गए थे और दुकान की पूरी चेकिंग की थी। इससे यह पता चला कि 4 से 5 अपराधी दुकान के अंदर घुसे थे। उसमें से दो आदमी पहले ग्राहक बनकर घुसे थे और दुकान में करीब 5 से 6 मिनट तक इन लोगों ने अलग-अलग आइटम देखने की बात की और उसके बाद इन्होंने बैग निकाला और काउंटर पर रखी ज्वैलरी का कुछ हिस्सा निकालकर बैग में रखा और उसे लेकर चले गए।
इसी दौरान दुकान में लगा अलार्म सिस्टम दुकान के स्टाफ के द्वारा बजाया गया और अपराधियों का विरोध किया गया। इसके बाद अपराधियों ने गोली चलाई, जो स्टाफ के सदस्य के पेट में लगी है। पीड़ित का इलाज करवाया जा रहा है।
दुकान में मौजूद सीसीटीवी के आधार पर पुलिस, अपराधियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है, जो घटना में संलिप्त अपराधियों की तलाश में लगी है।
घटना का सीसीटीवी आया सामने
दुकान मालिक और पुलिस ने क्या कहा?
(रिपोर्ट: बेगूसराय से संतोष श्रीवास्तव)












![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)









