
IAS अधिकारी की गाड़ी ने 8 साल की बच्ची को कुचला
छपराः बिहार के छपरा में ट्रेनी आईएएस अधिकारी नेहा कुमारी की गाड़ी ने आठ साल की बच्ची को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, सिवान से पटना जाने के दौरान छपरा के अवतारनगर थाना क्षेत्र के रामु टोला गांव के पास तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से बच्ची की जान चली गयी। हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने आईएएस अधिकारी की गाड़ी को रोककर रखा है।
पुलिस ने नेहा कुमारी और उनके ड्राइवर को थाने में बैठाया
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ट्रेनी आईएएस नेहा कुमारी गाड़ी पर सवार थीं। ग्रामीणों ने गाड़ी को रोक रखा है। वहीं अवतारनगर थाना पुलिस ने आईएएस ट्रेनी नेहा कुमारी और उनके ड्राइवर को थाने में बैठाया है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। बता दें कि नेहा कुमारी साल 2022 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह सिवान में तैनात हैं।
रिपोर्ट- विपिन श्रीवास्तव










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











