
बासी रोटी से फटाफट बनाएं ये टेस्टी डिश
रात की बची हुई रोटी को अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि बासी रोटी न केवल सेहत का खजाना है बल्कि इससे आप कई तरह की स्वादिष्ट डिश बना सकते हैं। पुराने जमाने में बासी रोटी को सेहत का खजाना माना जाता था। रात की बची हुई रोटी से अलग अलग तरह की डिशेज बनाकर परोसा जाता था, जो स्वाद और सेहत का खजाना होती थी। ऐसे में यहां हम आपके लिए बासी रोटी की एक ऐसी डिश लेकर आए हैं जिसे आप बनाकर नाश्ते में या लंच में खा सकते हैं।
स्टेप 1 – सबसे पहले रात की बची हुई रोटी को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लेंगे।
स्टेप 2 – इसके बाद एक पैन लें और उसमें 2 चम्मच तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा लहसुन, अदरक और जीरा डालेंगे।
स्टेप 3 – जब ये हल्का भून जाए तो इसमें बारीक कटे प्याज डालें। जब प्याज हल्का भून जाए तो इसमें बारीक कटे टमाटर डालें और फिर नमक डालें।
स्टेप 4 – अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें और ढककर 2 मिनट तक पकाएं।
स्टेप 5 – जब टमाटर पक जाए तो इसमें एक कप पानी एड करें और आंच को धीमा कर दें।
स्टेप 6 – अब इसमें दही डालें और 2 मिनट इसे पकाएं। फिर इसमें टुकड़ों में तोड़ी हुई रोटी को एड करें। इसके बाद आप इसमें भूनी हुई मुंगफली भी एड कर सकते हैं। बासी रोटी का स्वादिष्ट डिश बनकर तैयार है। इसे गरमा गर्म सर्व करें।
Latest Lifestyle News


























