बाथरूम के नल पर लगे खारे पानी के दाग उसकी चमक छीन लेते हैं। इसकी वजह से बाथरूम बहुत गंदा लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है। दरअसल पानी में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स सूखने के बाद नल के ऊपर जम जाते हैं। ऐसे में इसे साफ करने के लिए लोग तरह तरह के क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ आसान घरेलू नुस्खे की मदद से आप आसानी से नल पर लगे पानी के जिद्दी दाग को आसानी से छुड़ा सकते हैं। यहां आसान नुस्खे बताए गए हैं जो आपके काम आ सकते हैं।
1. सफेद सिरका
सफेद सिरका खारे पानी के दाग हटाने का सबसे कारगर और नेचुरल तरीका है। इसमें मौजूद एसिडिक गुण कैल्शियम के जमाव को आसानी से घोल देते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में बराबर मात्रा में सिरका और पानी मिलाएं। इसमें कॉटन का कपड़ा या टिश्यू पेपर डुबोएं और उसे नल पर अच्छी तरह लपेट दें। इसे 20 से 30 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें। इसके बाद कपड़े को हटाएं और एक पुराने टूथब्रश या स्क्रबर से नल को हल्के हाथों से रगड़ें। फिर साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें।
2. बेकिंग सोडा और नींबू का रस
बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल कर भी जिद्दी दागों को हटाया जा सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए दो चम्मच बेकिंग सोडा में एक नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को नल के दाग वाले हिस्सों पर लगाएं और 10-15 मिनट छोड़ दें। फिर टूथब्रश की मदद से कोने-कोने को अच्छे से साफ करें और पानी से धो लें। नल तुरंत चमक उठेगा।
3. इस्तेमाल किया हुआ आधा नींबू
अगर दाग हल्के हैं, तो आपको पेस्ट बनाने की भी जरूरत नहीं है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आधा कटा हुआ नींबू लें और उसे सीधे नल पर रगड़ें। नींबू के रस को 5 मिनट तक लगा रहने दें और फिर साफ पानी से धोकर सूखे टॉवल से पोंछ दें।
4. नमक और सिरके का घोल
बहुत पुराने पानी के दागों को साफ करने के लिए नमक और सिरके का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए दो चम्मच नमक में थोड़ा सा सिरका मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे नल पर रगड़ें। फिर 5-7 मिनट बाद पानी से धो लें।








![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











