गणेश चतुर्थी पर बप्पा को भोग लगाने के लिए चावल या चॉकलेट का नहीं बल्कि इस बार बूंदी मोदक बना सकते हैं। बेसन से तैयार होने वाली बूंदी को सही तरीके से बनाना इस रेसिपी की खासियत है। कुछ आसान ट्रिक्स की मदद से आपकी बूंदी फूली-फूली और स्वादिष्ट बनेगी। आइए जानते हैं बूंदी मोदक बनाने की आसान विधि।
बूंदी मोदक बनाने के लिए सामग्री
एक कप बेसन, एक कप चीनी, चुटकी भर इनो, आधा चम्मच इलायची पाउडर, केसर, दो बड़े चम्मच मिक्स ड्राई फ्रूट्स टुकड़ों में कटे हुए, पानी ज़रूरत के अनुसार, फ़ूड कलर, इलायची, तेल
बूंदी मोदक बनाने की विधि
-
पहला स्टेप: बूंदी मोदक बनाने के लिए सबसे पहले एक कप बेसन का गाढ़ा घोल बनाकर आधे घटें के लिए रख दें। घोल बनाने से पहले बेसन को छान लें ताकि उसमें गुठलियां न रहें। तय समय एक बाद इसमें चुटकी भर इनो मिलाएं। इनो मिलाने से बूंदी फूली फूली बनेगी। अगर आप चाहें तो इसमें एक चुटकी फूड कलर मिला सकते हैं।
-
दूसरा स्टेप: अब गैस ऑन कर के एक बड़े बर्तन में तीन गिलास पानी और एक कप चीनी डालें। अब, आप एक तार की चाशनी बना लें। आप इसमें कुछ केसर भी डाल दें ताकि कलर अच्छा बन जाए।
-
तीसरा स्टेप: जब तक चाशनी बन रही है तब तक आप, दूसरा गैस ऑन करें और उसपर एक कड़ाही रखें। अब कड़ाही में तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो आप एक छेद वाली कलछी लें। उसे कड़ाही से थोड़ा ऊपर रखें। कलछी के ऊपर बेसन का घोल डालें। घोल अपने आप छेद से टपक कर कड़ाही में गोल-गोल बूंदी के रूप में गिरने लगेगा। जब बूंदी ब्राउन हो जाए तो उसे कड़ाही से निकालें। इसी तरह सभी बूंदी को छान लें।
-
चौथा स्टेप: जब बूंदी ठंढी हो जाए तब उसे तैयार किए हुए चाशनी में डालें और आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। जब बूंदी का चाशनी मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तब उसे मोदक का शेप दें। आप मोदक का शेप देने के लिए मोल्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर उसे हाथ से भी बना सकते हैं। इस तरह बप्पा को भोग लगाने के लिए आपका बूंदी मोदक बनकर तैयार है।











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)












