
Share Market Opening 21st October, 2024: भारतीय शेयर बाजार आज अच्छी बढ़त के साथ हरे निशान में खुले। हफ्ते के पहले दिन बीएसई सेंसेक्स 545.27 अंकों की बढ़त के साथ 81,770.02 अंकों पर खुला तो वहीं दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 50 भी 102.15 अंकों की तेजी के साथ 24,956.15 अंकों पर खुला। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार लाल निशान में खुले थे लेकिन बाद में खरीदारी बढ़ने के बाद मार्केट हरे निशान में बंद हुआ था। सोमवार को सुबह 09.18 बजे सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 9 कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 31 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ और 19 कंपनियों के शेयर घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे।
ये खबर अभी अपडेट हो रही है…
Latest Business News




























