DeepSeek की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बीच आज से फ्रांस की राजधानी पेरिस में Artificial Intelligence Action Summit की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है. दो दिन तक चलने वाली इस समिट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचेंगे. इस Summit में AI की कैपिबिलिटीज को जांचना है और यह पता लगाना है कि AI कैसे यूज करें,जिससे इसका फायदा सभी लोगों को हो.
इस AI Summit पर पूरी दुनिया की नजरें रहने वाली हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ इस AI Summit की अध्यक्षता करेंगे. इस इवेंट के दौरान अमेरिका के वाइज प्रेसिडेंट जेडी वेंस भी मौजूद रहेंगे.
ग्लोबल लीडर्स होंगे शामिल
11 फरवरी तक चलने वाले इस AI Action Summit के दौरान ग्लोबल लीडर्स और AI एक्सपर्ट, AI के डेवलपमेंट और इसकी दिशा को लेकर चर्चा करेंगे. AI आजकल पूरी दुनिया में चर्चा में हैं, अमेरिका से लेकर चीन तक अपना AI तैयार कर चुके हैं, जो पूरे ग्लोबल मार्केट में राज कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: DeepSeek के बाद चीनी कंपनी ByteDance का धमाका, सिर्फ एक फोटो से बन रहा है असली जैसा वीडियो
DeepSeek की पॉपुलैरिटी
पेरिस AI Action Summit ऐसे समय होने जा रहा है, जब चीन के स्टार्टअप DeepSeek AI की हर जगह चर्चा है. सस्ती कीमत की वजह से इस AI स्टार्टअप ने AI इंडस्ट्री के अंदर खलबली मचा दी है. 20 महीने पहले शुरू किए गए इस स्टार्टअप ने पॉपुलैरिटी के कई रिकॉर्ड्स बना लिए हैं.
यह भी पढ़ें: IT मंत्री अश्विनी वैष्णव और Sam Altman की हुई मुलाकात, क्या DeepSeek को पछाड़ देगा भारत का AI?
सुंदर पिचाई और ChatGPT मेकर भी लेंगे हिस्सा
पेरिस AI Action Summit के दौरान कई बड़े CEO भी हिस्सा लेंगे. इसमें Google CEO सुंदर पिचाई, OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन, जर्मन चांसलर ओलाफ सोल्ज, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टूड्रो, Microsoft के चेयरमैन ब्रेड स्मित समेत बहुत से लीडर्स हिस्सा लेने जा रहे हैं.











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











