
फ्रांस ने फिलिस्तीन को दी मान्यता।
मध्य-पूर्व एशिया की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। एक ओर इजरायल गाजा में हमास के खिलाफ अभियान चला रहा है तो वहीं, दूसरी ओर ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने एक के बाद एक फिलिस्तीन को मान्यता दे दी है। अब इस लिस्ट में फ्रांस का नाम भी जुड़ गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को कहा कि फ्रांस ने आधिकारिक तौर पर फिलिस्तीन राष्ट्र को मान्यता दे दी है। ये कदम संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दौरान उठाया गया है।
राष्ट्र का दर्जा एक अधिकार है, इनाम नहीं- UN
संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि “फिलिस्तीनी राष्ट्र का दर्जा एक अधिकार है, इनाम नहीं।” एंटोनियो गुटेरेस ने एंटोनियो गुटेरेस ने सोमवार को वैश्विक नेताओं की उस बैठक में ये बात कही, जिसका उद्देश्य इजरायल के साथ-साथ एक फिलिस्तीनी राष्ट्र बनाने के प्रयासों को पुनर्जीवित करना था। हालांकि, इजरायल की सरकार ने फिलिस्तीनी राष्ट्र के दर्जे को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि इससे हमास को लाभ होगा।
Latest World News






























