
रोटरी क्लब फिरोजपुर ने बीएसएफ जवानों को गर्मी से बचने के लिए पंखे दिए हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम के बाद से देश भर में रोष है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते दोनों देशों की जवान एक-दूसरे का मुकाबला करने के लिए और भारतीय सेना पाकिस्तान को न भूलने वाला सबक सीखाने के लिए तैयार बैठी हुई है। रोटरी क्लब फिरोजपुर छावनी के सदस्यों द्वारा बॉर्डर का भ्रमण किया गया तो पता चला कि वहां कुछ चौकियों पर पंखों की जरूरत है। ऐसे में क्लब द्वारा बीएसएफ को पंखे मुहैया करवाए गए हैं।






























