
फगवाड़ा के मोहल्ला भगतपुरा निवासी बाबा बालक नाथ मंदिर के सेवादार से चार ठग लाखों रूपये के गहने और 10 हजार कैश लूट कर फरार हो गया। पीड़ित सेवादार कुलविंदर सिंह भिंदी ने बताया कि वह पत्नी रविंदर कौर के साथ फगवाड़ा के सराय रोड से सब्जी खरीद कर वापिस घर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक बाबा मिला जिसने उनसे पांच पीर की जगह के बारे में पूछा। उन्होंने इस बारे जानकारी होने से मना कर दिया। तभी आगे एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति व महिला ने उन्हें रोक लिया और उक्त बाबा के बारे में पूछने लगे। उन्होंने उनको बातों में उलझा लिया। इतने में उक्त बाबा भी वहीं आ गया। बाबा ने अपने रुमाल से उन्हें कुछ सुंघा दिया जिससे दोनों पति-पत्नी अर्ध मूर्छा में चले गए। तब उन ठगों ने कुलविंदर सिंह भिंदी व रविंदर कौर के लगभग साढ़े चार – पांच लाख रुपये के गहने उतार लिए और जेब में पड़े 10 हजार रुपये भी निकाल कर फरार हो गए। कुलविंदर ने बताया कि जब उन्हें होश आया तो उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला कि उक्त बाबा को एक अन्य मोटरसाइकिल चालक बैठा कर जालंधर की तरफ चला गया। कुलविंदर ने पुलिस में शिकायत दे कर आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा उनके गहने व रूपये वापिस दिलवाने की गुहार लगाई है।











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)












